Samsung Galaxy S25 Ultra में मिलेंगे ये फीचर्स, आईफोन को देगा टक्कर

Samsung Galaxy S25 Ultra: लीक्स रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में 6.9 इंच की स्क्रीन होगी, जो S24 अल्ट्रा के 6.8 इंच से थोड़ी बड़ी होगी। बता दें कि इस साल iPhone 16 Pro Max में भी 6.9 इंच की स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा s25 अल्ट्रा की ब्राइटनेस को भी अपग्रेड किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra: एप्पल ने अपनी आईफोन 16 सीरीज लॉन्च कर दी है, लेकिन अब सैमसंग की बारी है। सैमसंग जल्द अपने सबसे दमदार फोन सीरीज Galaxy S25 सीरीज को पेश करने वाला है। इस सीरीज के टॉप-ऑफ-द-लाइन स्मार्टफोन S25 Ultra से सैमसंग लवर्स को सबसे ज्यादा उम्मीदें होती है। चलिए जानते हैं कि इस फोन में आपको क्या-क्या अपग्रेड देखने मिल सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra

Samsung Galaxy S24 Ultra

कब लॉन्च होगा Galaxy S25 Ultra?

हालांकि, फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को कब लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को इस साल जनवरी में पेश किया था। ऐसे में अपकमिंग सीरीज को जनवरी 2025 में पेश किया जा सकता है। यानी पावरफुल डिवाइस लॉन्च होने में 2 से 3 महीने का ही समय बचा है।

End of Feed