टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy S25 सीरीज की लॉन्चिंग आज, स्मार्टफोन के साथ लॉन्च होंगे ये डिवाइस

Samsung Galaxy S25 Series Launch Today: सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 22 जनवरी यानी आज रात 11:30 बजे (IST) शुरू होगा और सैमसंग के आधिकारिक YouTube चैनल, न्यूजरूम वेबसाइट और आधिकारिक वेबसाइट पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। गैलेक्सी एस25, गैलेक्सी एस25 प्लस और गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा-तीनों में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होने की उम्मीद है।

Image

Samsung Galaxy S25 Series

Samsung Galaxy S25 Series Launch Today: सैमसंग आज गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 इवेंट में अपनी गैलेक्सी S25 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा, गैलेक्सी एस25 प्लस और गैलेक्सी एस25 को लॉन्च किया जाएगा। यह सीरीज Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम-आधारित One UI 7 इंटरफेस के साथ आएगी, जिसमें बेहतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स शामिल होंगे। इसके अलावा, कंपनी अपने पहले स्मार्ट ग्लास का प्रीव्यू कर सकती है, जिसका नाम Samsung XR है, जो Google के XR प्लेटफार्म पर काम करेगा और इसमें क्वालकॉम चिप होगी।

Galaxy Unpacked में क्या-क्या होगा लॉन्च

हमने कंपनी से गैलेक्सी एस25 स्लिम मॉडल के बारे में अफवाहें सुनी हैं, लेकिन इसे बाद में लॉन्च किया जा सकता है। यानी इस इवेंट में कंपनी अपने 3 स्मार्टफोन मॉडल गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा, गैलेक्सी एस25 प्लस और गैलेक्सी एस25 को ही पेश करेगी। वहीं इसके अलावा Samsung XR और नया गैलेक्सी स्मार्टटैग वर्जन भी पेश किया जा सकता है। कंपनी गैलेक्सी रिंग को लेकर भी घोषणा कर सकती है।

कहां देखें लाइव

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 22 जनवरी यानी आज रात 11:30 बजे (IST) शुरू होगा और सैमसंग के आधिकारिक YouTube चैनल, न्यूजरूम वेबसाइट और आधिकारिक वेबसाइट पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इवेंट के अपडेट सैमसंग के सोशल मीडिया हैंडल X (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफार्म पर भी शेयर किए जाएंगे। इसके अलावा आप टाइम्स नाउ नवभारत पर भी इवेंट के सभी अपडेट्स देख सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज

गैलेक्सी एस25, गैलेक्सी एस25 प्लस और गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा-तीनों में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होने की उम्मीद है। वहीं गैलेक्सी एस25 सीरीज में डिजाइन में बदलाव देखने मिल सकता है। सीरीज में बेहतर इमेजिंग क्षमता और बड़ी क्षमता वाली बैटरी होने की उम्मीद है। नए डिवाइस को वन यूआई 7 और नए गैलेक्सी एआई फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article