टेक एंड गैजेट्स

नया फोन आते ही धड़ाम से गिरे Samsung S24 Ultra के दाम, आधी कीमत में खरीदने का मौका

Samsung Galaxy S24 Ultra Price Cut: सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में QHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.8 इंच डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट, 12 GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलती है।

Image

Samsung Galaxy S24 Ultra

Samsung Galaxy S24 Ultra Price Cut: भारत में सैमसंग ने अपने लेटेस्ट गैलेक्सी एस 25 अल्ट्रा को लॉन्च कर दिया है। इस फोन के लॉन्च होते ही सैमसंग गैलेक्सी एस 24 अल्ट्रा की कीमत में कटौती हो गई है। इस फोन को बहुत कम कीमत में खरीदा जा सकता है। गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को अमेजन पर भारी छूट पर उपलब्ध किया गया है। ऐसे में क्या नया फोन खरीदना चाहिए या एस 24 अल्ट्रा खरीदना बेहतर है। चलिए जानते हैं।

कितने में मिलेगा Galaxy S24 Ultra?

1,29,999 की कीमत पर लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा (12GB रैम/256GB स्टोरेज) को 99,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी फोन पर सीधे ही लगभग 30,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा, अमेजन, अमेजन Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके किए गए भुगतान पर ₹5,000 का कैशबैक भी मिल रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा 5G पर एक्सचेंज डील और बैंक ऑफर

यदि आप फोन पर ज्यादा बचत करना चाहते हैं तो आपके पास एक्सचेंज का ऑप्शन भी है। सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा 5G (12GB + 256GB) 27,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है, जिससे इस प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में काफी कमी आएगी। इन ऑफर को मिलाकर, सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा की प्रभावी कीमत 67,486 रुपये तक कम हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा की खासियत

सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा में QHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.8 इंच डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट, 12 GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलती है। फोन में 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप लेंस, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फ्रंट में 12MP शूटर है। S24 अल्ट्रा में 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

कौन-सा खरीदना है बेस्ट

यदि आपको 90 हजार रुपये या इससे कम कीमत में सैमसंग गैलेक्सी एस 24 अल्ट्रा स्मार्टफोन मिलता है तो यह बेस्ट डील है। क्योंकि नए अल्ट्रा में बहुत ज्यादा अपग्रेड देखने को नहीं मिलते हैं। फोन में अल्ट्रा वाइड कैमरा में अपग्रेड किया गया है। वहीं फोन के डिजाइन में भी ज्यादा फर्क नहीं है। ऐसे में S24 Ultra खरीद कर 40 हजार रुपये बचाना ज्यादा सही ऑप्शन है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article