34 हजार रु कम में मिल रहा Samsung Galaxy S23 5G, यहां है बेस्ट ऑफर

Samsung Galaxy S23 5G Price Cut in india: यदि आप छोटा लेकिन दमदार फोन पसंद करते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। गैलेक्सी एस 23 में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी-ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

Samsung Galaxy S23 5G Price Cut in india: यदि आप सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए सही मौका है। सैमसंग गैलेक्सी एस 24 सीरीज की लॉन्चिंग के बाद कंपनी ने गैलेक्सी एस 23 सीरीज की कीमत में कटौती की हैं। यानी आप सैमसंग गैलेक्सी एस 23 को 30 हजार से भी ज्यादा डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। अमेजन पर इस फोन को 36% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में दमदार कैमरा, शानदार डिस्प्ले और कॉम्पैक्ट डिजाइन मिलता है।

Samsung Galaxy S23 5G: कीमत और डिस्काउंट

सैमसंग गैलेक्सी एस 23 के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 95,999 रुपये है, लेकिन फोन को 36% डिस्काउंट के साथ 61,500 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी आपको सीधा 34,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं इसकी खरीद पर सिटीबैंक कार्ड नॉन-ईएमआई लेनदेन पर 10% (750 रुपये तक) तत्काल छूट भी मिल रही है। इसके अलावा अन्य बैंक ऑफर और कैशबैक सुविधा भी है। साथ दी फोन पर 27,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। यानी आप फोन को आधी से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

End of Feed