OneUI 7: सैमसंग यूजर्स को मिलेंगे ये टॉप-5 फीचर्स, जानें कब से मिलेगा अपडेट, देखें डिवाइस लिस्ट

Samsung Galaxy One UI 7 Update: सैमसंग के आधिकारिक पोस्ट के अनुसार, गैलेक्सी S24, S24+ और S24 अल्ट्रा को सबसे पहले अपडेट मिलेगा। इनके अलावा, हाल ही में लॉन्च हुए गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को भी 7 अप्रैल से एंड्रॉयड 15-आधारित वन UI 7 मिलना शुरू हो जाएगा।

Samsung Galaxy One UI 7 Update: यदि आप सैमसंग यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैमगंस अपने यूजर्स के लिए एक नया और दमदार अपडेट वनयूआई 7.0 (One UI 7) लेकर आ रहा है, जो Android 15 पर आधारित होगा। यह अपडेट 7 अप्रैल 2025 से रोल आउट होना शुरू हो जाएगा। यहां हम आपको इस अपडेट की खासियत और किन डिवाइस को इसका अपडेट मिलेगी जैसी जानकारी दे रहे हैं।

Samsung One UI 7

Samsung One UI 7

One UI 7 में क्या खास है?

  • नए अपडेट के साथ बिल्कुल नया डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन का इंटरफेस और ज्यादा क्लीन, मॉडर्न और स्मूद हो जाएगा। साफ सुधरे लुक के लिए यूजर्स को नए और मॉडर्न आईकन भी देखने मिलेंगे।
  • इसके अलावा सिस्टम की स्पीड और रिस्पॉन्स टाइम को बेहतर बनाया गया है। यानी आपको फोन अपडेट करने के बाद पहले से फास्ट फील होने वाला है।
  • नए अपडेट के साथ फोन में कुछ स्मार्ट AI फीचर्स जुड़ेंगे, जो यूजर एक्सपीरियंस को और मजेदार व आसान बनाएंगे। नए एआई फीचर्स मेंस्मार्ट टेक्स्ट रिकमेंडेशन, इमेज एनहांसमेंट, और ज्यादा पर्सनलाइज्ड ऑप्शन शामिल हैं।
  • One UI 7 के साथ आपका डिवाइस बेहतर प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स से लैस हो जाएगा। यानी डेटा की सुरक्षा को और स्ट्रॉन्ग किया जाएगा।
  • One UI 7 के साथ नए विजेट्स और कस्टमाइजेशन की सुविधा भी मिलेगी। होमस्क्रीन और लॉकस्क्रीन को और ज्यादा अपने हिसाब से सजाया जा सकेगा।

End of Feed