Samsung ने भारत में लॉन्च किया बड़ी बैटरी वाला सस्ता फोन, कैमरा भी है दमदार
- Authored by: Pradeep Pandey
- Updated Feb 9, 2026, 12:32 PM IST
Samsung Galaxy F70e 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है। डुअल सिम सपोर्ट और 5G कनेक्टिविटी के साथ यह फोन उन यूजर्स को टारगेट करता है, जो कम कीमत में भरोसेमंद और पावरफुल स्मार्टफोन चाहते हैं।
Samsung Galaxy F70e 5G
Samsung Galaxy F70e 5G Price In India: Samsung ने भारत में अपनी नई Galaxy F70 सीरीज का पहला स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बजट सेगमेंट में दमदार बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ उतारा गया है। साउथ कोरियाई टेक कंपनी का यह नया स्मार्टफोन Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
डिजाइन और डिस्प्ले
Samsung Galaxy F70e 5G में प्रीमियम लुक देने के लिए लेदर फिनिश रियर पैनल दिया गया है। फोन के बैक में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मिलता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का HD+ LCD स्क्रीन दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 260 ppi पिक्सल डेंसिटी और 16 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Samsung Galaxy F70e 5G में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। कंपनी के अनुसार, इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर करीब 6,23,000 अंक हासिल किए हैं।
फोन में ARM Mali G57 GPU, LPDDR4x रैम (6GB तक) और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8 पर काम करता है। Samsung ने इस फोन के लिए 6 साल तक OS अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इस प्राइस सेगमेंट में बड़ी बात मानी जा रही है।
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F70e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में दिया गया है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
Samsung Galaxy F70e 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है। डुअल सिम सपोर्ट और 5G कनेक्टिविटी के साथ यह फोन उन यूजर्स को टारगेट करता है, जो कम कीमत में भरोसेमंद और पावरफुल स्मार्टफोन चाहते हैं।
Samsung Galaxy F70e 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy F70e 5G को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। वहीं 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 17 फरवरी से Flipkart और Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन को कंपनी ने Limelite Green और Spotlight Blue कलर ऑप्शन में पेश किया है।
