सैमसंग ने अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स Samsung Galaxy Buds 3 FE को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के पिछले मॉडल Galaxy Buds FE का सक्सेसर है, जिसे अक्टूबर 2023 में पेश किया गया था। नए ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) और Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, इनमें पिंच और स्वाइप जेस्चर सपोर्ट भी है। कंपनी का दावा है कि ANC बंद रहने पर ये ईयरबड्स एक बार चार्ज में 8.5 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देंगे।
Samsung Galaxy Buds 3 FE/Photo- Samsung
Samsung Galaxy Buds 3 FE की कीमत
कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy Buds 3 FE की कीमत अमेरिका में 149.99 डॉलर (लगभग ₹13,000) रखी गई है। यह पिछले मॉडल से 50 डॉलर महंगा है, जिसकी लॉन्च कीमत 99.99 डॉलर (लगभग ₹8,700) थी। इन ईयरबड्स को 4 सितंबर से चुनिंदा बाजारों में ब्लैक और ग्रे दो कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकेगा। Samsung Galaxy Buds 3 FE की भारतीय बाजारों में लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Samsung Galaxy Buds 3 FE की स्पेसिफिकेशन
डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। बीन्स जैसे आकार को हटाकर अब इसमें स्टेम डिजाइन दी गई है। प्रत्येक ईयरबड का वजन 5 ग्राम है, जबकि चार्जिंग केस का वजन 41.8 ग्राम है। वॉल्यूम कंट्रोल के लिए स्वाइप और सेलेक्शन के लिए पिंच जेस्चर सपोर्ट मौजूद है। साथ ही, क्रैडल पर एक डेडिकेटेड पेयरिंग बटन दिया गया है, जिससे यूजर आसानी से अलग-अलग गैलेक्सी डिवाइस के बीच स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, Auto Switch फीचर भी है, जो डिवाइस के बीच ऑडियो एक्टिविटी को पहचानकर कनेक्शन ट्रांसफर कर देता है।
कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Crystal Clear Call टेक्नोलॉजी दी गई है, जो मशीन लर्निंग मॉडल का इस्तेमाल कर बैकग्राउंड नॉइज को दबाकर आवाज को साफ करती है। साथ ही, इसमें कई AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जैसे कि “Hey Google” वॉयस कमांड, लाइव ट्रांसलेशन के लिए लिसनिंग मोड और कन्वर्सेशन मोड।
बैटरी बैकअप के मामले में, कंपनी का कहना है कि ANC ऑफ रहने पर Galaxy Buds 3 FE 8.5 घंटे तक का प्लेबैक और चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे तक का बैकअप देगा। वहीं, ANC ऑन रहने पर यह 6 घंटे तक का प्लेबैक और चार्जिंग केस के साथ कुल 24 घंटे तक का बैकअप देगा।
