भारत में इस दिन लॉन्च होगा Samsung Galaxy A16 5G, मिलेंगे 6 साल के अपडेट्स

Samsung Galaxy A16 5G: फोन के सबसे खास फीचर्स में इसके अपडेट हैं। सैमसंग गैलेक्सी A16 5G को भारत में छह OS अपग्रेड और छह साल के सुरक्षा अपडेट मिलने की पुष्टि की गई है। ग्लोबल मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी A16 5G को Exynos 1330 SoC चिपसेट से लैस किया गया है।

Samsung Galaxy A16 5G India Launch: सैमसंग ने अपने किफायती फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को छह OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया जाएगा। यह किसी किफायती फोन में मिलने वाले सबसे ज्यादा अपडेट हैं। बता दें कि आईफोन के साथ भी यूजर्स को 5 साल के OS अपडेट मिलते हैं। वहीं सैमसंग अपने प्रीमियम फोन को 7 साल के अपडेट ऑफर करता है।

Samsung Galaxy A16 5G

Samsung Galaxy A16 5G (image-Samsung)

सैमसंग गैलेक्सी A16 5G की कीमत

फोन को भारत में ब्लू ब्लैक, गोल्ड और लाइट ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसकी पुष्टि कर ली है। इस फोन को पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। गैलेक्सी A16 5G को ग्लोबल मार्केट में EUR 249 (लगभग 23,000 रुपये) में पेश किया गया है। भारत में भी यह फोन 20-25 हजार रुपये के बीच लॉन्च हो सकता है।

End of Feed