साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग की तरफ से भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन पेश कर दिया गया है। सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A08 है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। सैमसंग का यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है जो डेली रूटीन कामों के साथ इंटरनेट चलाने, वीडियो देखने या फिर फोटोग्राफी के लिए एक बढ़िया स्मार्टफोन चाहते हैं।
सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं। (फोटो क्रेडिट-Samsung)
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh की बड़ी बैटरी जिसमें आपको अच्छा खासा बैकअप मिलने वाला है। इसके अलावा इसमें 50MP का रियर कैमरा, 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी इसमें लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का भी वादा कर रही है। आइए जानते हैं Samsung Galaxy A08 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
Samsung Galaxy A08 की कीमत
Samsung Galaxy A08 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये रखी गई है। फोन तीन कलर ऑप्शन- डार्क ब्लू, सिल्वर और ग्रीन में उपलब्ध है। इसे खरीदने के लिए आप Samsung के एक्सक्लूसिव स्टोर, ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Samsung.com और प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं।
कंपनी इस फोन को आसान किस्तों यानी EMI पर खरीदने का विकल्प भी दे रही है। चुनिंदा बैंक कार्ड से 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिल सकता है। वहीं, कुछ नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों के जरिए 9 महीने तक EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।
Samsung Galaxy A08 के फीचर्स
Samsung Galaxy A08 में 6.7 इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 90Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 5 दिया गया है। फोन की मोटाई 8mm है और इसका वजन 197 ग्राम है। इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि इसे धूल से सुरक्षा मिलती है और यह पानी के छींटों को भी झेल सकता है।
प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99+ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। अगर फोन की स्टोरेज कम पड़ती है, तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
इसमें RAM Plus फीचर भी मिलता है। इसकी मदद से फोन की इंटरनल स्टोरेज का कुछ हिस्सा वर्चुअल रैम की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे एक साथ कई ऐप इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है, हालांकि इसका असर फोन के इस्तेमाल और उपलब्ध स्टोरेज पर निर्भर करेगा।
Samsung Galaxy A08 का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A08 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिससे फोटो खींची जा सकती हैं। इसके साथ f/2.4 अपर्चर वाला 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है, जो फोटो में बैकग्राउंड ब्लर इफेक्ट देने में मदद करता है। वहीं, सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy A08 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी होने की वजह से यह उन यूजर्स के लिए काम का विकल्प हो सकता है, जो दिनभर फोन पर वीडियो देखते हैं, इंटरनेट चलाते हैं या दूसरे रोजमर्रा के काम करते हैं। Samsung Galaxy A06 के मुकाबले करीब 22 फीसदी ज्यादा वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है।
