टेक एंड गैजेट्स

Samsung का 6000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, फोटोग्राफी के लिए मिलेगा धांसू कैमरा, जानें कीमत

अगर स्मार्टफोन खरीदने के लिए आपका बजट 15,000 रुपये का है तो आपके लिए Samsung Galaxy A07 5G एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सैमसंग ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को अलग-अलग तीन कलर्स में लॉन्च किया है।

Samsung Galaxy A07 5G (9)

Samsung Galaxy A07 5G को कंपनी ने दो अलग-अलग वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना धमाकेदार 5G स्मार्टफोन में लॉन्च किया है। सैमसंग का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 5G है। सैमसंग ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया है। Galaxy A07 5G में आपको बड़ी डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और शानदार चिपसेट मिलता है। इसमें आपको बड़ी बैटरी का सपोर्ट भी मिलेगा।

अगर स्मार्टफोन खरीदने के लिए आपका बजट 15,000 रुपये का है तो आपके लिए Samsung Galaxy A07 5G एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सैमसंग ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को अलग-अलग तीन कलर्स में लॉन्च किया है। आप इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy A07 5G की कीमत

सबसे पहले आपको बता दें कि Samsung Galaxy A07 5G को कंपनी ने दो अलग-अलग वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसका बेस वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा इसका एक और वेरिएंट 6GB रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है। अगर आप 4GB रैम वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो इसे 15,999 रुपये लॉन्च किया गया है। इसका 6GB रैम वाला वेरिएंट बाजार में 17,999 रुपये लॉन्च किया गया है।

Samsung Galaxy A07 5G पर मिलने वाले इंट्रोडक्टरी ऑफर की बात करें तो कंपनी ग्राहकों को SBI, HDFC और Axis Bank कार्ड पर 1000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है। Samsung Galaxy A07 5G में ग्राहकों को लाइट वॉयलेट, लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन मिलेगा।

Samsung Galaxy A07 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  • Samsung Galaxy A07 5G में कंपनी ने 6.7 इंच की आईपीएस डिस्प्ले दी है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • डिस्प्ले में आपको 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है जिससे आप इसे तेज धूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस स्मार्टफोन में आपको ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट मिलता है।
  • स्मार्टफोन में कंपनी ने 4GB रैम और 6GB रैम के साथ 128GB तक की स्टोरेज उपलब्ध कराई है।
  • स्मार्टफोन में आपको आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलता है।
  • Samsung Galaxy A07 5G में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
  • स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसमें 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
यह भी पढ़ें- Jio ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की खत्म कर दी बड़ी टेंशन, 336 दिन वाले प्लान ने कराई मौज
गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article