टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5, कीमत के अलावा जानें सब कुछ

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 26, 2023, 07:23 PM IST

Samsung भारत में जल्द Galax Z Fold 5 और Flip 5 लॉन्च करने वाली है जो बहुत आकर्षक और नई पीढ़ी के स्मार्टफोन हैं। यहां हम आपको इन दोनों के बारे में कीमत के अलावा तमाम जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।

Image

कंपनी 5जी उपकरणों के मामले में भी 24 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे रही।

KEY HIGHLIGHTS
  • गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और फ्लिप 5
  • जल्द भारत में लॉन्च करेगी सैमसंग
  • जोरदार फीचर्स वाले नए स्मार्टफोन

Samsung Galaxy Z Fold 5 And Flip 5: दक्षिण कोरिया की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता सैमसंग को उम्मीद है कि हाल ही में बाजार में पेश अपने मुड़ने वाले (फोल्डेबल) स्मार्टफोन मॉडल गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 से स्मार्टफोन बाजार में उसकी अग्रणी स्थिति को मजबूती मिलेगी। एक बाजार अनुसंधान फर्म के मुताबिक, भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे सैमसंग रहा। कंपनी 5जी उपकरणों के मामले में भी 24 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे रही।

लोग हमारे फोल्डेबल फोन को चुनते हैं

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में मोबाइल अनुभव कारोबार के प्रमुख टी एम रो ने यहां कहा, “हर दिन अधिक लोग हमारे फोल्डेबल फोन को चुनते हैं क्योंकि उस तरह का अनुभव लोगों को किसी अन्य स्मार्टफोन से नहीं मिल सकता है। गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 और गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 नवीनतम उपकरण हैं जो नवीन प्रौद्योगिकी के माध्यम से हमारे ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता दिखाते हैं।”

6.35 लाख से अधिक फोल्डेबल फोन बेचे जाएंगे

बाजार शोध और विश्लेषण फर्म टेकआर्क का अनुमान है कि फोल्डेबल स्मार्टफोन की 2023 में कुल स्मार्टफोन बाजार में लगभग 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। इसका मतलब है कि वर्ष 2023 में भारत में 6.35 लाख से अधिक फोल्डेबल स्मार्टफोन बेचे जाएंगे, जो इस अवधि के लिए अनुमानित कुल बिक्री के 0.5 प्रतिशत से भी कम है। सैमसंग के एक अधिकारी ने कहा, “यह फोल्डेबल फोन की पांचवीं पीढ़ी है। पिछले पांच साल में हमने अपने भारतीय उपभोक्ताओं को कई नए अनुभव दिए हैं।”

स्नैपड्रैगन 8 जेन चिपसेट

दोनों स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन चिपसेट और आईपीएक्स8 प्रमाणन से लैस हैं। इसका मतलब है कि ये दोनों फोन पानी से सुरक्षित हैं और 1.5 मीटर गहरे पानी में आधे घंटे तक डूबे रहने के बाद भी खराब नहीं होंगे। सैमसंग के अधिकारियों ने कहा कि फोल्ड 4 की अपेक्षा फोल्ड 5 फोन 2.4 मिलीमीटर पतला और 10 ग्राम हल्का होगा। सैमसंग एस पेन भी पिछली पीढ़ी के उपकरणों की तुलना में 41 प्रतिशत पतला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article