टेक एंड गैजेट्स

डील है या बवाल! 3,300 रुपये से भी कम में मिल रहा Samsung का ये धांसू 5G फोन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 24, 2023, 09:38 PM IST

Samsung A23 5G स्मार्टफोन सिर्फ 3,299 रुपये में आप Amazon से खरीद सकते हैं। आपने बिल्कुल सही सुना है, ग्राहक एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर करीब 29,000 रुपये का ये स्मार्टफोन गजब सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं।

Image

करीब 29,000 रुपये का ये स्मार्टफोन सिर्फ 3,299 रुपये में आप खरीद सकते हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सैमसंग ए23 5जी पर बवाल ऑफर
  • 29,000 का स्मार्टफोन 3,299 रुपये में
  • हाथ से निकलने मत देना धांसू डील

Samsung A23 5G Smartphone In Just 3200 Rupees: अगर आप किसी सस्ते 5जी स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं तो अमेजॉन पर ये डील आपके लिए एक गोल्डन चांस बनकर सामने आई है। सैमसंग गैलेक्सी ए23 5जी स्मार्टफोन की कीमत में धमाकेदार गिरावट आई है जिससे करीब 29,000 रुपये का ये स्मार्टफोन सिर्फ 3,299 रुपये में आप खरीद सकते हैं। आपने बिल्कुल सही पढ़ा, यानी 3,300 रुपये से भी कम कीमत में सैमसंग गैलेक्सी ए23 5जी आपका हो सकता है। तो एक्सचेंज करें अपना पुराना स्मार्टफोन और लपक लें अमेजॉन पर ये धांसू डील।

कैसे मिलेगा इतना सस्ता फोन

अमेजॉन पर 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले सैमसंग गैलेक्सी ए23 5जी की कीमत 21 फीसदी गिरकर 22,999 रुपये हो गई है। लेकिन ऑफर्स यहां अभी बाकी हैं, कीमत में कटौती के अलावा ग्राहक अमेजॉन के एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर्स की मदद से मोटा डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। ए23 की खरीद पर आपको पुराने स्मार्टफोन पर 19,700 रुपये तक एक्सचेंज अमाउंट मिलेगा, इससे स्मार्टफोन की कीमत घटकर 3,299 रुपये हो जाएगी।

बैंक ऑफर्स का फायदा अलग से

इसके अलावा सिटीबैंक के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर स्मार्टफोन खरीदेंगे तो अलग से आपको 2,000 रुपये तक डिस्काउंट मिलेगा। एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड पर भी 250 रुपये तक डिस्काउंट आपको मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को 6.6-इंच एफएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जो बहुत अच्छी क्वालिटी का है। इसके अलावा ए23 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट और 50 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा भी मिलता है जो अल्ट्रा वाइड, डेप्थ और मेक्रो लेंस से लैस है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article