Comedian Samay Raina Launches
इंडियाज गॉट लैटेंट ऐप
कॉमिकस्टान सीजन 2 जीतने और अपने यूट्यूब कंटेंट के लिए मशहूर कॉमेडियन समय रैना ने अपने नए ऐप इंडियाज गॉट लैटेंट के लॉन्च के साथ टेक वर्ल्ड में कदम रखा है। इस ऐप पर उनके यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट का कंटेंट YT मेंबरशिप और शो से संबंधित अन्य जानकारियां मिलती हैं। आप इसी ऐप पर इंडियाज गॉट लेटेंट के नए और पुराने एपिसोड भी देख सकते हैं। समय का विजन अंततः प्लेटफार्म को OTT सर्विस में बदलना है ताकि कविता, रैप और रियलिटी टीवी जैसी कैटेगरी में कई शो ला सकें।
आते ही छाया ऐप
मीडिया ब्रीफ की रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्च होने के एक दिन के भीतर ही यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले 50 ऐप और ऐप्पल ऐप स्टोर पर नंबर 1 स्थान पर पहुंच गया। समय ने कहा है कि ऐप पर मौजूद कंटेंट ब्रैंड गाइडलाइन्स का पालन नहीं करेगा या सेंसरशिप का सामना नहीं करेगा, जिससे क्रिएटर्स को बिना किसी प्रतिबंध के खुद को अभिव्यक्त करने की आजादी मिलेगी।
