टेक एंड गैजेट्स

OpenAI में हो सकती है सैम अल्टमैन की वापसी, मनाने में लगी कंपनी

Sam Altman To Return As OpenAI CEO: रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI और ऑल्टमैन कई मामलों पर चर्चा कर रहे हैं। नडेला ने घोषणा की थी कि अल्टमैन और ओपनएआई के सह-संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन अपनी एडवांस एआई रिसर्च टीम को चलाने के लिए कंपनी में शामिल होंगे। लेकिन अब OpenAI में सैम अल्टमैन की वापसी हो सकती है।

Image

सैम अल्टमैन

Photo : Twitter

Sam Altman To Return As OpenAI CEO: चैटजीपीटी की डेवलपर कंपनी OpenAI में पुराने बॉस सैम अल्टमैन की वापसी हो सकती है। कंपनी के निदेशक मंडल ने उनकी वापसी के लिए इस सप्ताह ऑल्टमैन के साथ बातचीत का संकेत दिया है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बोर्ड और ऑल्टमैन कई मामलों पर चर्चा कर रहे हैं। ओपनएआई का कहना है कि सैम अल्टमैन के लिए एक नए बोर्ड के साथ CEO के रूप में OpenAI में लौटने के लिए एक समझौता हुआ है। बता दें कि हाल ही में चैटजीपीटी सीईओ और ओपनएआई के को-फाउंडर सैम अल्टमैन को नौकरी से निकाल दिया गया था।

अल्टमैन को मनाने में लगी कंपनी

रिपोर्ट्स के अनुसार, क्‍योरा के सीईओ एडम डी एंजेलो, ओपनएआई बोर्ड के वर्तमान सदस्य और अल्टमैन व बोर्ड के अन्य सदस्यों के बीच भी चर्चा चल रही है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बोर्ड और अल्टमैन कई संभावित मामलों पर चर्चा कर रहे हैं। सेल्सफोर्स के पूर्व सह-सीईओ ब्रेट टेलर भी नए बोर्ड में निदेशक के रूप में काम कर सकते हैं। थ्राइव कैपिटल, खोसला वेंचर्स, टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट और सिकोइया कैपिटल जैसे प्रमुख निवेशक भी ओपनएआई में अल्टमैन की वापसी पर जोर दे रहे हैं।

अल्टमैन ने वापसी के लिए रखी शर्त

रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्टमैन ने अपनी वापसी के लिए शर्त रखी है। अल्टमैन ओपनएआई में महत्वपूर्ण मैनेजिंग और शासन परिवर्तन की मांग कर रहे हैं। ग्लोबल मामलों के ओपनएआई उपाध्यक्ष, अन्ना मकांजू ने कर्मचारियों को एक ज्ञापन भेजा है। इसमें संकेत दिया गया है कि ओपनएआई का मैनेजिंग बोर्ड, अल्टमैन और अंतरिम सीईओ एम्मेट शीयर के साथ चर्चा कर रहे हैं।

क्या माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन करेंगे अल्टमैन?

माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को कहा था कि वह उन ओपनएआई कर्मचारियों को मुआवजा देगा, जो सत्या नडेला द्वारा संचालित टेक दिग्गज अल्टमैन की नई एडवांस एआई रिसर्च लैब में शामिल होना चाहते हैं। नडेला ने सोमवार को घोषणा की थी कि अल्टमैन और ओपनएआई के सह-संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन अपनी एडवांस एआई रिसर्च टीम को चलाने के लिए कंपनी में शामिल होंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article