रूस ने बनाया अपना 'WhatsApp' , कहा- अगले महीने तक सभी के फोन में होना चाहिए

Russia Max App: सरकार ने एक बयान जारी कर कहा है कि मैक्स को स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे "गैजेट्स" पर अनिवार्य ऐप्स की सूची में शामिल किया गया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस ऐप को सरकारी सेवाओं के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा, जिससे यह रूस की डिजिटल व्यवस्था में और गहराई से जुड़ जाएगा।

WhatsApp और टेलीग्राम के साथ चल रहे विवाद के बीच रूस ने अपना एक सोशल मीडिया एप Max लॉन्च कर दिया है जो कि एक इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है। सरकार की ओर से सभी कंपनियों को आदेश दिया गया है कि अगले महीने तक सभी अपकमिंग फोन में Max एप इंस्टॉल होने चाहिए। इसके अलावा देश के सभी नागरिकों से कहा है कि सभी लोग अपने फोन में Max को इंस्टॉल करें। सरकार ने एक बयान जारी कर कहा है कि मैक्स को स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे "गैजेट्स" पर अनिवार्य ऐप्स की सूची में शामिल किया गया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस ऐप को सरकारी सेवाओं के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा, जिससे यह रूस की डिजिटल व्यवस्था में और गहराई से जुड़ जाएगा।

Russia Max App
Russia Max App/Photo- Play Store

इंटरनेट पर नियंत्रण की बड़ी कवायद

यह कदम मॉस्को की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वह देश के इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं पर ज्यादा नियंत्रण स्थापित करना चाहता है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब रूस और पश्चिमी देशों के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर टकराव जारी है। मैक्स को राज्य-नियंत्रित टेक्नोलॉजी कंपनी VK ने तैयार किया है। अब तक इसे 1.8 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है, हालांकि इसके कुछ फीचर्स अभी टेस्टिंग में हैं। रिसर्च फर्म Mediascope के अनुसार जुलाई तक रूस में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप था, जिसके 9.73 करोड़ यूजर्स हैं। इसके बाद टेलीग्राम (9.08 करोड़ यूजर्स) और फिर VK मैसेंजर (1.79 करोड़ यूजर्स) आते हैं।

End of Feed