रूस ने बनाया अनोखा चिपसेट, रिमोट से ड्रोन की तरह कंट्रोल होंगे कबूतर

Neiry के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, यह न्यूरोचिप ऑपरेटर को पक्षी को रिमोट से कंट्रोल करने की सुविधा देता है, जैसे कि पारंपरिक UAV (ड्रोन) को उड़ाया जाता है। कंपनी का दावा है कि बायोड्रोन और प्रशिक्षित जानवर में मुख्य अंतर यह है कि किसी ट्रेनिंग की जरूरत नहीं होती। कोई भी पक्षी सर्जरी के बाद रिमोटली नियंत्रित किया जा सकता है।

रूस की न्यूरोटेक्नोलॉजी कंपनी Neiry एक ऐसी तकनीक पर काम कर रही है, जिसमें जीवित कबूतरों को ड्रोन की तरह उड़ाया जा सके। कंपनी के अनुसार, इन पक्षियों के मस्तिष्क में चिप इम्प्लांट कर उन्हें “बायोड्रोन कबूतर” बनाया जा रहा है। Neiry के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, यह न्यूरोचिप ऑपरेटर को पक्षी को रिमोट से कंट्रोल करने की सुविधा देता है, जैसे कि पारंपरिक UAV (ड्रोन) को उड़ाया जाता है।

pigeon biodrone

pigeon biodrone/Photo-AI

कोई भी पक्षी हो सकता है कंट्रोल

कंपनी का दावा है कि बायोड्रोन और प्रशिक्षित जानवर में मुख्य अंतर यह है कि किसी ट्रेनिंग की जरूरत नहीं होती। कोई भी पक्षी सर्जरी के बाद रिमोटली नियंत्रित किया जा सकता है। मस्तिष्क के विशेष हिस्सों को उत्तेजित कर शोधकर्ता पक्षी को अपने मनमुताबिक दिशा में उड़ा सकते हैं।

End of Feed