एलन मस्क की भविष्यवाणी: अगले 5 सालों में दुनिया के बेस्ट ह्यूमन सर्जन को पछाड़ देंगे रोबोट

Elon Musk On Robots: रोबोट मेडिकल फील्ड में भी सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ रहे है। इसी कड़ी में अरबपति एलन मस्क ने सोमवार को कहा कि रोबोट में पांच साल के भीतर बेस्ट ह्यूमन सर्जन से आगे निकलने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि रोबोट कुछ वर्षों के भीतर अच्छे ह्यूमन सर्जन से आगे निकल जाएंगे और पांच वर्षों के भीतर बेस्ट ह्यूमन सर्जन को पीछे छोड़ देंगे।

एक्स पर किया दावा

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने कहा कि उनकी ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस कंपनी 'न्यूरालिंक' ब्रेन-कंप्यूटर इलेक्ट्रोड इंसर्शन के लिए रोबोट पर निर्भर थी। यह कार्य मनुष्यों के साथ करना असंभव था। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "रोबोट कुछ वर्षों के भीतर अच्छे ह्यूमन सर्जन से आगे निकल जाएंगे और पांच वर्षों के भीतर बेस्ट ह्यूमन सर्जन को पीछे छोड़ देंगे।"

End of Feed