iPhone Duo की स्क्रीन टूटने पर लगेगा 1.49 लाख का खर्च, इतने में आ जाएगा नया iPhone 18 Pro

यदि आपके पास iPhone Duo है तो संभलकर इस्तेमाल करें, क्योंकि iPhone Duo इनर स्क्रीन रिपेयर कराने में 1,49,900 रुपये खर्च होंगे, जबकि इतने में ही नया iPhone 18 Pro आ जाएगा।

Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo अपनी कीमत के साथ-साथ रिपेयरिंग खर्च को लेकर भी चर्चा में है। भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है यानी इसे खरीदने के लिए करीब 3 लाख रुपये खर्च करने होंगे, लेकिन अगर फोन की अंदरूनी स्क्रीन टूट जाती है, तो उसे ठीक कराने में भी बड़ी रकम खर्च करनी पड़ सकती है। Apple की ओर से बताई गई रिपेयर कीमतों के मुताबिक, iPhone Duo की इनर स्क्रीन बदलवाने का खर्च 1,49,900 रुपये है। यह रकम लगभग iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत के बराबर है।

iPhone Duo Repair Cost

iPhone Duo की स्क्रीन रिपेयर कराने में कितना खर्च आएगा?

iPhone Duo की स्क्रीन रिपेयर कराने में कितना खर्च आएगा?

Apple Support की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, iPhone Duo की सबसे महंगी रिपेयर इसकी अंदरूनी स्क्रीन की है। इसे बदलवाने के लिए 1,49,900 रुपये देने होंगे। वहीं, फोन की बाहरी स्क्रीन की मरम्मत का खर्च 42,900 रुपये है। अगर बाहरी स्क्रीन के साथ बैक ग्लास भी टूट जाता है, तो यह खर्च बढ़कर 55,900 रुपये हो जाता है।

End of Feed