टेक एंड गैजेट्स

Google Maps के भरोसे न करें सफर, कहीं आपको मुसीबत में न डाल दे आदत

Google Maps Disadvantage: कभी-कभी गूगल मैप्स गलत या अपरिचित रास्ते दिखा सकता है, जिससे आपका समय और ईंधन बर्बाद हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं यह बड़े हादसे का भी कारण हो सकता है। यहां हम गूगल मैप्स के बारे में कुछ जरूरी जानकारी बता रहे हैं, जो आपके लिए बेहद जरूरी है।

Image

google maps

Google Maps Disadvantage: गूगल मैप्स का आपने भी कभी न कभी इस्तेमाल किया होगा। नए शहर में रास्ते खोजने से लेकर आसपास की जानकारी लेने के लिए हम गूगल मैप्स का खूब इस्तेमाल करते हैं। लेकिन पूरी तरह इसके भरोसे सफर करना हमेशा सही नहीं होता। क्योंकि ऐसा करना आपको हादसे का शिकार तक बना सकता है। एक्सिडेंट के ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें गूगल मैप्स के भरोसे चल रहे वाहन चालक ब्रिज से गिए और उनकी मौत तक हो गई। यहां हम कुछ कारण बता रहे हैं जिससे आप जान पाएंगे कि आपको गूगल मैप्स के भरोसे क्यों नहीं चलना चाहिए।

नेटवर्क की समस्या

दूरदराज या ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क न मिलने की स्थिति में गूगल मैप्स काम नहीं करता। ऐसी स्थिति में मैप्स लोड नहीं हो पाते और आप रास्ता भटक सकते हैं। इसमें आप ये सावधानी रख सकते हैं कि ऑफलाइन मैप्स डाउनलोड करके रखें, खासकर लंबी यात्राओं से पहले। इसके अलावा रात के समय नोटिस बोर्ड चाहिए और लोकल लोगों से रास्ता पूछना भी सही तरीका हो सकता है।

गलत दिशा

कभी-कभी गूगल मैप्स गलत या अपरिचित रास्ते दिखा सकता है, जिससे आपका समय और ईंधन बर्बाद हो सकता है। इसके अलावा हाल ही में शुरू हुए रोड़ या ब्रिज की मरम्मत वाले रास्तों पर भी ले जा सकता है, जहां आपको खतरा हो सकता है, खासकर रात के समय में। इसके अलावा मैप्स ऐसे इलाकों में ले जा सकता है जो असुरक्षित या खतरनाक हो सकते हैं।

रियल-टाइम अपडेट में देरी

ट्रैफिक या सड़क मरम्मत की जानकारी समय पर न मिलने से आपके सफर में दिक्कतें आ सकती हैं। कभी-कभी गूगल मैप्स पैदल चलने वाले रास्ते को वाहन के लिए सुझा देता है, जो गलत हो सकता है। ऐसे में आप बुरी तरह से फंस सकते हैं। जटिल चौराहों और संकरी गलियों में गूगल मैप्स के निर्देश गलत हो सकते हैं। ऐसे में गूगल मैप्स के साथ स्वयं के विवेक का भी इस्तेमाल करें।

डिवाइस की बैटरी खत्म होना

मान लीजिए कि आप केवल गूगल मैप्स के भरोसे यात्रा कर रहे हैं। लेकिन अचानक आपके फोन की बैटरी खत्म हो जाए या फोन में नेटवर्क या कोई और दिक्कत हो जाए। ऐसी समस्या से बचने के लिए आम लोगों से रास्ता पूछना सही हो सकता है। लंबे समय तक मैप्स का इस्तेमाल करने से फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है।

भरोसे की आदत

गूगल मैप्स पर अत्यधिक निर्भरता आपकी नेविगेशन स्किल्स को कमजोर कर सकती है। वहीं गूगल मैप्स स्थानीय और सांस्कृतिक पहलुओं की जानकारी नहीं देता, जैसे त्योहारों या धार्मिक जुलूसों के कारण बंद सड़कें।

गूगल मैप्स के साथ जरूरी सुझाव

  • हमेशा वैकल्पिक रास्तों और ऑफलाइन मैप्स का बैकअप रखें।
  • स्थानीय लोगों से रास्ता पूछने में संकोच न करें।
  • सफर से पहले मुख्य मार्ग और महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी ले लें।
  • गूगल मैप्स मददगार है, लेकिन सतर्कता और विवेक से इसका इस्तेमाल करना जरूरी है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article