टेक एंड गैजेट्स

कीमती सामानों को खोने से बचाएगा Jio का यह डिवाइस, कीमत सिर्फ इतनी

JioTag Go: जियो टैग गो, गूगल फाइंड माई डिवाइस ऐप के जरिए यूजर के एंड्रॉयड स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है। एक बार प्लेटफार्म पर रजिस्टर होने के बाद, यह आस-पास के एंड्रॉयड डिवाइस के नेटवर्क का इस्तेमाल करके रियल-टाइम लोकेशन अपडेट देता है।

Image

JioTag Go

JioTag Go: रिलायंस जियो ने जियो टैग गो (JioTag Go) को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला एंड्रॉयड-कम्पेटिबल ट्रैकिंग डिवाइस है, जो गूगल के फाइंड माई डिवाइस नेटवर्क के साथ काम करता है। आसान भाषा में कहें तो यह डिवाइस एक ब्लूटूथ इनेबल ट्रैकर है, जो लोकेशन ट्रैक करता है। सिक्के के आकार का यह डिवाइस आपके कीमती सामानों को खोने से बचा सकता है और उनकी रियल टाइम लोकेशन ट्रैक कर सकता है।

JioTag Go Price: कितनी है कीमत

रिलायंस जियो के जियो टैग गो की कीमत 1,499 रुपये है। यह डिवाइस अमेजन इंडिया, जियो मार्ट, रिलायंस डिजिटल और माय जियो स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। जियो टैग गो को सफेद, पीला, नारंगी और काले रंग में खरीदा जा सकता है।

JioTag Go Specs: क्या है खासियत

जियो टैग गो, गूगल फाइंड माई डिवाइस ऐप के जरिए यूजर के एंड्रॉयड स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है। एक बार प्लेटफार्म पर रजिस्टर होने के बाद, यह आस-पास के एंड्रॉयड डिवाइस के नेटवर्क का इस्तेमाल करके रियल-टाइम लोकेशन अपडेट देता है, जिससे यूजर अपने सामान को सही तरीके से ट्रैक कर सकते हैं।

कैसे ट्रैक करता है सामान

जब ट्रैकर ब्लूटूथ रेंज में होता है, तो यूजर्स Google Find My Device ऐप पर 'प्ले साउंड' बटन पर टैप कर सकते हैं, ताकि ट्रैकर आसानी से लोकेशन का पता लगा सके। यदि ट्रैकर ब्लूटूथ रेंज से बाहर है, तो यूजर्स Google Find My Device नेटवर्क पर लास्ट लोकेशन पता लगा सकते हैं, वो भी रियल टाइम में। इसके अलावा ऐप पर 'Get Directions' ऑप्शन यूजर्स को ट्रैकर के स्थान तक डायरेक्शन देने के लिए मैप दिखाता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article