टेक एंड गैजेट्स

Reliance Jio का दिवाली धमाका ऑफर, एक रिचार्ज और मिलेगा 3,350 रुपये का फायदा

Reliance Jio Diwali Dhamaka Offer: जियो का दिवाली धमाका ऑफर के तहत ग्राहकों को ट्रैवल पोर्टल, फूड डिलीवरी प्लेटफार्म और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के लिए फ्री वाउचर जैसे 3,350 रुपये के लाभ मिलेंगे। इसका लाभ लेने के लिए यूजर्स को जियो ट्रू 5G तिमाही और वार्षिक प्रीपेड प्लान के साथ रिचार्ज कराना होगा।

Image

Reliance Jio Diwali Dhamaka Offer

Reliance Jio Diwali Dhamaka Offer: यदि आप रिलायंस जियो के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जियो ने भारत में अपने यूजर्स के लिए आने वाले त्यौहारी सीजन से पहले एक नए 'दिवाली धमाका' ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत चुनिंदा ग्राहकों को जियो ट्रू 5G तिमाही और वार्षिक प्रीपेड प्लान के साथ रिचार्ज करने पर फ्री वाउचर्स मिलेंगे। चलिए जानते हैं इस ऑफर के बारे में...

क्या है जियो का दिवाली धमाका ऑफर

रिलायंस जियो के अनुसार, ग्राहक 899 रुपये के तीन महीने वाले प्रीपेड प्लान से रिचार्ज कर सकते हैं जो ट्रू अनलिमिटेड 5G लाभ प्रदान करता है। इस प्लान में दिवाली धमाका ऑफर के साथ, रिलायंस जियो 3,350 रुपये के लाभ प्रदान करता है। इसमें होटल और हवाई यात्रा के लिए EaseMyTrip से 3,000 रुपये का वाउचर भी शामिल है।

यूजर्स को Ajio से 200 रुपये का कूपन भी मिलेगा जो 999 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी पर मान्य होगा। कंपनी चुनिंदा रिचार्ज प्लान के साथ 150 रुपये का स्विगी वाउचर भी दे रहा है।

899 रुपये के प्लान में और क्या मिलेगा?

इस प्लान के साथ रिचार्ज करने पर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 2GB डेटा और 90 दिनों की अवधि के लिए अतिरिक्त 20GB डेटा जैसे लाभ मिलते हैं। इसके अलावा आप वैकल्पिक रूप से, 3,599 रुपये के वार्षिक प्रीपेड प्लान से भी रिचार्ज कर सकते हैं, जिसमें प्रतिदिन 2.5GB डेटा मिलता है। यह प्लान 365 दिनों के लिए वैध है।

इस प्लान के साथ भी दिवाली धमाका ऑफर मिल सकता है। कुल मिलाकर देखें तो जियो के इस ऑफर में ग्राहकों को ट्रैवल पोर्टल, फूड डिलीवरी प्लेटफार्म और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के लिए फ्री वाउचर जैसे 3,350 रुपये के लाभ मिलेंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article