टेक एंड गैजेट्स

Reliance AGM 2025: जियो ने बनाया नया रिकॉर्ड, मुंह ताकती रह गईं सभी कंपनियां

Reliance AGM 2025: मुकेश अंबानी ने कहा- "जियो अगले हफ्ते अपने 10वें साल में प्रवेश कर रहा है। आज मुझे गर्व है कि जियो परिवार ने 500 मिलियन कस्टमर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। मैं आप सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।"

Image

Jio family crosses 500 million customers/Photo-JIO

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक (AGM 2025) में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि जियो अगले हफ्ते अपना 10वां वर्षगांठ मनाने जा रहा है और इस खास मौके से पहले ही जियो परिवार 500 मिलियन (50 करोड़) ग्राहकों का आंकड़ा पार कर चुका है।

मुकेश अंबानी ने कहा- "जियो अगले हफ्ते अपने 10वें साल में प्रवेश कर रहा है। आज मुझे गर्व है कि जियो परिवार ने 500 मिलियन कस्टमर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। मैं आप सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।" इस घोषणा के साथ जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है।

आकाश अंबानी ने क्या कहा?

एजीएम में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा- "आज जियो 500 मिलियन (50 करोड़) से ज्यादा खुशहाल ग्राहकों को सेवा दे रहा है। अगर तुलना करें तो यह संख्या अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस इन तीनों देशों की कुल जनसंख्या से भी अधिक है।"

उन्होंने आगे कहा- "यह सिर्फ पैमाने की उपलब्धि नहीं है, बल्कि उस गहरे और व्यापक भरोसे का प्रमाण है जो जियो ने भारत के हर कोने से कमाया है। दुनिया में बहुत कम कंपनियों को आधे अरब लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है और उससे भी कम कंपनियां इसे उतनी निरंतरता, समर्पण और देखभाल के साथ करती हैं, जैसा जियो ने दिखाया है।"

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article