Redmi लॉन्च करने जा रहा है नई स्मार्टफोन सीरीज, इसमें मिलेगा सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला फोन

अगर आप रेडमी का एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए। कंपनी इस महीने एक दमदार फीचर्स वाला पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है जो कि Redmi Note 15 Pro सीरीज का हिस्सा होगा। इस सीरीज में कंपनी इस महीने दो स्मार्टफोन्स को बाजार में पेश कर सकती है।

Satellite connectivity Feature: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रेडमी के पास एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट के लिए कई सारे स्मार्टफोन्स हैं। ड्यूरेबल और कई सालों तक स्मार्टफोन चलाने वालों के लिए रेडमी एक पॉपुलर कंपनी बन चुकी है। रेडमी अब अपने फैंस के लिए एक नई स्मार्टफोन सीरीज लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी इस महीने बाजार में Redmi Note 15 Pro सीरीज को लॉन्च करेगी। रेडमी के करोड़ों फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस सीरीज में कंपनी सैटेलाइट कनेक्टिविटी (Satellite Connectivity) का फीचर दे सकती है।

Redmi Note 15 Pro

रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन्स में मिलेंगे दमदार फीचर्स।

रेडमी अपकमिंग सीरीज में दो स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इसमें Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ शामिल हो सकते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स मिडरेंज फ्लैगिप कैटेगरी में दस्तक दे सकते हैं। लीक्स की मानें तो Note 15 Pro+ फीचर्स के मामले काफी यूनिक हो सकता है। इसमे7000mAh से ज्यादा बड़ी बैटरी के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी दी जा सकती है।

End of Feed