स्मार्टफोन मार्केट में हर दिन नए नए स्मार्टफोन लॉन्च होते रहते हैं। इस बीच चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शॉओमी के सब ब्रैंड रेडमी ने अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। रेडमी का नया स्मार्टफोन Redmi Note 17 है। कंपनी ने इसे Redmi Note 15 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में आपको तीन कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 सीरीज का सपोर्ट दिया है।
इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)
रेडमी ने Redmi Note 15 को फिलहाल अपने होम मार्केट में लॉन्च किया है। हालांकि कंपनी बहुत जल्द इसे ग्लोबल मार्केट समय भारतीय बाजार में भी जल्द पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन में आपको 3 अलग अलग रैम और स्टोरेज के ऑप्शन मिलने वाले हैं। Redmi Note 17 में 8,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए आपको इसमें मिलने वाले सभी वेरिएंट की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Redmi Note 17 की कीमत और उपलब्धता
Redmi Note 17 का बेस वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे बाजार में CNY 1,299 यानी लगभग 18,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, 8GB + 128GB RAM और स्टोरेज वाले हायर-एंड कॉन्फ़िगरेशन की कीमत CNY 1,399 यानी लगभग 20,000 रुपये है। आखिर में, टॉप-एंड मॉडल में कंपनी ने 256GB स्टोरेज और हायर-एंड मॉडल जितनी ही RAM दी है। इसे बाजार में CNY 1,599 यानी गभग 23,000 रुपये में लॉन्च किया गया है।
Redmi Note 17 के फीचर्स
- Redmi Note 17 में कंपनी ने 7 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी है जिसमें 1,080 x 2,396 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है।
- इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है जिससे आपको गेमिंग जैसे टास्ट में स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी।
- डिस्प्ले में आपको 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा।
- Redmi Note 17 एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Qualcomm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है।
- स्मार्टफोन में आपको 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है।
- Redmi Note 17 के रियर में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
