Redmi Note 14 Pro, Redmi Note 14 Pro+: स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने रेडमी नोट 14 प्रो सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत तीन दमदार फोन Redmi Note 14 5G, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ को पेश किया गया है। तीनों स्मार्टफोन को दमदार कैमरा और एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। प्रो प्लस वेरियंट में 6,200mAh की बैटरी और 50MP टेलीफोटो लेंस मिलता है।
Redmi Note 14 Pro Plus (image-Redmi)
ये भी पढ़ें: 2024 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, देखें टॉप-10
Redmi Note 14 Pro+ की खासियत
इस फोन को 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया गया है। फोन में गोरिल्ला विक्टस 2 प्रोटेक्शन और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेनरेशन 3 चिपसेट मिलता है। फोन में 12GB रैम/512GB स्टोरेज मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS के साथ 50MP लाइटहंडर 800 सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,200mAh की बैटरी है।
Redmi Note 14 Pro की खासियत
रेडमी नोट 14 प्रो में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्ट्रा चिपसेट से भी लैस है। नोट 14 प्रो में ट्रिपल-कैमरा सेटअप है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। इसमें 5,500mAh की बैटरी है जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
भारत में कितनी है कीमत
रेडमी नोट 14 प्रो+ की शुरुआती कीमत 30,999 रुपये है। इस कीमत पर 8GB रैम+128GB स्टोरेज वेरियंट आता है। वहीं 8GB रैम/256GB स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये और 12GB रैम+512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। वहीं Redmi Note 14 Pro की कीमत 8GB रैम+128GB स्टोरेज के लिए 24,999 रुपये और 8GB रैम+256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 26,999 रुपये है। फोन को अगले हफ्ते से खरीदा जा सकेगा। वहीं भारत में Redmi Note 14 की कीमत 8GB + 128GB वर्जन के लिए 17,999 रुपये से शुरू होती है।
