टेक एंड गैजेट्स

IRCTC Down: ठप पड़ी आईआरसीटीसी की वेबसाइट, नहीं हो रही कोई भी बुकिंग

IRCTC Down: IRCTC के ई-टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर सोमवार को एक घंटे तक मेंटेनेंस पर है। बता दें कि भारतीय रेलवे विभिन्न यात्री सर्विस को एकीकृत करने के लिए एक "सुपर ऐप" विकसित कर रहा है।

Image

IRCTC Website Down

IRCTC Down: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की वेबसाइट और ऐप पर ई-टिकटिंग सर्विस सोमवार को ठप पड़ गई। IRCTC ने कहा है कि मेंटेनेंस के कारण, ई-टिकटिंग सर्विस अगले एक घंटे के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी। कृपया बाद में प्रयास करें। IRCTC ने कहा है कि कैंसिलेशन/टीडीआर फाइल करने के लिए, कृपया ग्राहक सेवा नंबर 14646, 0755-6610661 और 0755-4090600 पर कॉल करें या etickets@irctc.co.in पर मेल करें।

IRCTC DOWN: ऐप और वेबसाइट हुए ठप

स्टेटस ट्रैकिंग टूल डाउनडिटेक्टर के अनुसार, यूजर्स को IRCTC प्लेटफार्म और मोबाइल एप्लिकेशन दोनों को एक्सेस करने में समस्या सामना करना पड़ा। लगभग 50% वेबसाइट यूजर्स साइट को एक्सेस करने में असमर्थ थे, जबकि 40% और 10% ऐप यूजर्स को क्रमशः ऐप काम नहीं करने और टिकट बुकिंग में समस्याओं का सामना करना पड़ा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह समस्या सुबह 10 बजे के आसपास शुरू हुई, जिससे IRCTC सर्विस का उपयोग करने वाले यूजर्स पर असर पड़ा। यात्रियों को लॉग इन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा, ट्रेन शेड्यूल या किराया खोजने में एरर और टिकट बुकिंग की पेमेंट को करने में भी यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

क्यों डाउन पड़ा IRCTC?

ET की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रेलवे अपने "सुपर ऐप" पर काम कर रहा है जिसकी डेडलाइन दिसंबर है। यह ऑल-इन-वन एप्लीकेशन यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म के माध्यम से टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म पास खरीद और ट्रेन ट्रैकिंग सहित विभिन्न सेवाओं तक पहुंचने की अनुमति देगा। रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) द्वारा विकसित यह ऐप IRCTC के स्थापित सिस्टम के साथ मिलकर काम करेगा ताकि यात्रियों को एक सहज अनुभव प्रदान किया जा सके। सर्वर डाउन को लेकर यही कारण बताया जा रहा है।

IRCTC ने बताया ठप का कारण

IRCTC ने अपनी वेबसाइट पर कहा, "मेंटेनेंस एक्टिविटी के कारण, ई-टिकटिंग सर्विस अगले एक घंटे तक उपलब्ध नहीं रहेगी। कृपया बाद में प्रयास करें। कैंसिलेशन/टीडीआर फाइल करने के लिए, कृपया ग्राहक सेवा नंबर 14646, 0755-6610661 और 0755-4090600 पर कॉल करें या etickets@irctc.co.in पर मेल करें।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article