Redmi K90 Ultra की अगले सप्ताह होगी एंट्री, फ्लैगशिप चिपसेट के साथ मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम

Redmi K90 Ultra में आपको सिल्वर कलर ऑप्शन मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें आपको रियर पैनल में बड़ा हॉरिजॉन्टल शेप में कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में फैंस को Redmi K90 Max की तरह का डिजाइन देखने को मिल सकता है।

स्मार्टफोन बाजार में रेडमी की मजबूत पकड़ है। कंपनी के पास बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको थोड़ा और इंतजार कर लेना चाहिए। कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में Redmi K90 Ultra को लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें पावरफुल चिपसेट, DSLR जैसा फ्लैगशिप कैमरा और बड़ी स्टोरेज देखने को मिल सकती ।

Redmi Launch

रेडमी के इस स्मार्टफोन में आपको शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

चीन की माइक्रोब्लागिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर अपमकिंग स्मार्टफोन Redmi K90 Ultra की लॉन्चिंग डिटेल्स को शेयर किया गया है। कंपनी इस स्मार्टफोन को अपने होम मार्केट में 30 जून को लॉन्च करेगी। इसके बाद इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी इसको लेकर कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

End of Feed