भारतीय स्मार्टफोन बजार में रेडमी एक पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रैंड है। बजट से लेकर मिड रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में इसके स्मार्टफोन्स जमकर पसंद किए जाते हैं। पिछले कुछ समय में रेडमी ने भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स पेश किए हैं। अगर आप रेडमी के फैंस हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार स्मार्टफोन लाने जा रहा है। रेडमी का अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi K90 Pro Max होगा जो कि यूनिक लुक और डिजाइन के साथ मार्केट में दस्तक देगा।
रेडमी के इस स्मार्टफोन में यूजर्स को मिलेंगे कई सारे तगड़े फीचर्स।
Redmi K90 Pro Max को लेकर पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया में चर्चा हो रही है। अब कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन बाजार में 23 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। बाजार में एंट्री करने से पहले ही इसका डिजाइन ऑनलाइन लीक हो चुका है। लीक्स के मुताबिक रेडमी का यह स्मार्टफोन Denim-Textured रियर डिजाइन के साथ आने वाला है।
इसमें मिलेगा शानदार एक्सपीरियंस
ऑनलाइन लीक में सिर्फ डिजाइन ही नहीं बल्कि इसके कई सारे फीचर्स से भी पर्दा उठ चुका है। अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन यूजर हैं जो जमकर मूवीज देखते हैं, म्यूजिक सुनते हैं तो यह फोन आपको शानदार एक्सपीरियंस देने वाला है। Redmi K90 Pro Max को कंपनी Bose स्पीकर्स के साथ पेश कर सकती है जिससे आपको एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस नेक्स्ट लेवल का मिलने वाला है। रेडमी ने इसका टीजर भी पेश कर दिया है जिससे पता चलता है कि यह फोन कई कलर्स ऑप्शन के साथ लॉन्च होगा।
रेडमी जल्द करेगी लॉन्च
Redmi K90 Pro Max बाजार में 23 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। टीजर पोस्टर से इसके लुक-डिजाइन और फीचर्स से पर्दा उठ चुका है। अभी तक हमने मार्केट में वीगन लेदर पैटर्न वाले कई सारे स्मार्टफोन्स देंखें लेकिन अब हमें Redmi K90 Pro Max से Denim-Textured रियर पैनल वाला यूनिक डिजाइन देखने को मिलेगा। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को Flowing Gold White कलर ऑप्शन भी देखने को मिलेगा जो कि बेहद अट्रैक्टिव फील देने वाला है।
Redmi K90 Pro Max के संभावित फीचर्स
Redmi K90 Pro Max की डिस्प्ले में आपको पंच होल डिजाइन मिलने वाला है जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन के रियर पैनल में वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल डिजाइन मिलेगा जिसमें आपको कैमरा रिंग्स दी गई हैं। इस कैमरा मॉड्यूल में आपको तीन कैमरा सेटअप मिलने वाला है। वीडियो स्ट्रीमिंग और म्यूजिक लवर्स के लिए इसमें Bose के स्पीकर्स के मिल सकते हैं। इस बात की जानकारी फोन के रियर पैनल से मिलती है जिसमें Sound by Bose लिखा हुआ देखा जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। कंपनी इसमें 100W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है।
