Xiaomi इंडिया ने अपने नए फोन Redmi A7 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Redmi A7 Pro को लेकर कहा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी डिस्प्ले के साथ सबसे पतला स्मार्टफोन है। इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। Redmi A7 Pro 5G में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है और यह कंपनी की ए सीरीज का पहला PRO स्मार्टफोन है।
Redmi A7 Pro भारत में लॉन्च, सबसे बड़ी डिस्प्ले वाला सबसे पतला फोन
बड़ी स्क्रीन और बेहतर विजिबिलिटी
Redmi A7 Pro 5G में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में 800 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
इसके अलावा Wet Touch 2.0 फीचर दिया गया है, जिससे गीले या हल्के तैलीय हाथों से भी स्क्रीन आसानी से काम करती है। TÜV Rheinland आई-कंफर्ट और DC डिमिंग जैसी तकनीक आंखों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करती हैं।
दमदार बैटरी पर खास जोर
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन की गई है। यह 15W चार्जिंग सपोर्ट करता है और बॉक्स में चार्जर भी मिलता है। साथ ही 7.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।
परफॉर्मेंस और नया HyperOS
Redmi A7 Pro 5G में ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों को स्मूद बनाता है। इसमें 8GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Xiaomi HyperOS 3.0 दिया गया है, जिसमें Google Gemini, Circle to Search और Xiaomi Interconnectivity जैसे फीचर्स शामिल हैं।
कैमरा और अन्य फीचर्स
फोन में 32MP का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें HDR, AI Sky और Document Mode जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। अन्य फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर्स (200% वॉल्यूम बूस्ट), 3.5mm हेडफोन जैक और IP52 रेटिंग शामिल हैं। साथ ही, इसमें 2TB तक माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है।
कीमत और वेरिएंट
Redmi A7 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹11,499 रखी गई है जो कि 4GB + 64GB वेरिएंट की है। वहीं 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹12,499 है। यह फोन Black, Mist Blue और Sunset Orange कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
साथ ही 3 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 15 अप्रैल से शुरू होगी। ग्राहक इसे Amazon India, Mi.com और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।
