टेक एंड गैजेट्स

Infinix का धमाका! पीछे डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन

Infinix Note 60 Pro अपने यूनिक रियर डिस्प्ले, दमदार बैटरी, फ्लैगशिप-लेवल डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के चलते मार्केट में अलग पहचान बना सकता है।

Image

Infinix का धमाका! पीछे डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन

Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च कर दिया है। यह Note 60 सीरीज का पहला मॉडल है, जो दमदार फीचर्स और यूनिक डिजाइन के साथ आता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो परफॉर्मेंस के साथ कुछ नया एक्सपीरियंस चाहते हैं।

पीछे भी मिलेगा डिस्प्ले, नोटिफिकेशन दिखेंगे अलग अंदाज में

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका Active Matrix Rear Display है, जो पीछे की तरफ दिया गया है। इसमें कई LED लाइट्स लगी हैं, जो नोटिफिकेशन और अन्य जरूरी जानकारी दिखाने का काम करती हैं। यह फीचर फोन को बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है।

144Hz AMOLED डिस्प्ले और शानदार ब्राइटनेस

Infinix Note 60 Pro में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। इसके साथ ही Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और आई-फ्रेंडली फीचर्स भी दिए गए हैं।

दमदार परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7 सीरीज प्रोसेसर

यह स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ 8GB LPDDR5 RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव स्मूद रहता है।

Infinix Note 60 Pro Launched in India

Infinix Note 60 Pro Launched in India

50MP कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो क्वालिटी शानदार मिलती है।

6500mAh बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग

फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन की गई है। यह 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे आप दूसरे डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।

कीमत, ऑफर और उपलब्धता

Infinix Note 60 Pro की शुरुआती कीमत ₹31,999 (8GB + 128GB) रखी गई है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट ₹34,999 में मिलेगा। बैंक कार्ड्स पर ₹3,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और 12 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी दिया जा रहा है।

यह स्मार्टफोन 20 अप्रैल से Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन Deep Ocean Blue, Mocha Brown और Solar Orange कलर ऑप्शन में आएगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article