टेक एंड गैजेट्स

Redmi 15C 5G की भारतीय बाजार में हुई धमाकेदार एंट्री, 12,499 रुपये में मिलेंगे एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स

Redmi 15C 5G में बड़ी स्क्रीन दी गई है इसलिए आपको वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है। 15 हजार रुपये के सेगमेंट में आपके लिए यह परफेक्ट स्मार्टफोन साबित हो सकता है।

Redmi 15C

रेडमी ने भारतीय बाजार में मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया धमाकेदार स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

बजट और मिड रेंज सेगमेंट की दिग्गज कंपनी शॉओमी का सब ब्रैंड रेडमी की तरफ से भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। रेडमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 15C 5G है। अगर आप 15 हजार रुपये के बजट में कोई स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। इसमें आपको 6000mAh की बड़ी डिस्प्ले के साथ MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलेगा।

Redmi 15C 5G एक बड़े साइज का स्मार्टफोन है। इसलिए अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं या फिर स्पोर्ट्स कंटेंट के लिए कोई सस्ता टिकाऊ स्मार्टफोन चाहते हैं तो इसकी तरफ जा सकते हैं। स्टाइलिश डिजाइन के साथ-साथ इसमें आपको मल्टी टास्किंग और डेली रूटीन वर्क के दौरान अच्छी खासी परफॉर्मेंस मिलने वाली है। आइए आपको इसके बारे मे डिटेल इंफॉर्मेंश देते हैं।

Redmi 15C 5G की कीमत

Redmi 15C 5G को कंपनी ने तीन अलग-अलग वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है। इसका बेस वेरिएंट 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 12,499 रुपये है। इसका दूसरा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसे 13,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। सीरीज का टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे रेडमी ने भारत में 15,499 रुपये में पेश किया है।

Redmi 15C 5G की सेल डेट

Redmi 15C 5G में आपको Dusk Purple, Moonlight Blue और Midnight Black कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं। अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको 8 दिनों का इंतजार करना होगा। कंपनी 11 दिसंबर 2025 से इसकी सेल शुरू करेगी। आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीद सकते हैं।

REDMI 15C 5G Specifications

  • Redmi 15C 5G में कंपनी ने 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसके डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1600 x 720 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलेगा।
  • इस स्मार्टफोनमें आपको परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर मिलने वाला है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन Android 15 बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 को सपोर्ट करता है।
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। टेक एंड गैजेट्स (Tech-gadgets News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी Author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article