शाओमी आज यानी 19 अगस्त को भारत में अपने नए फोन Redmi 15 5G को लॉन्च करने वाली है। यह इसी महीने कई मार्केट में लॉन्च हुए Redmi 15 4G का 5G वर्जन होगा। Redmi 15 5G को लेकर लंबे समय से टीजर जारी किया जा रहा है। Redmi 15 5G में 7,000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 18W की रिवर्स चार्जिंग भी मिलेगी। Redmi 15 5G के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल एआई कैमरा सेटअप होगा।
Redmi 15 5G/Photo- mi.com
Redmi 15 5G की कीमत
रेडमी 15 5G की आधिकारिक कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है, हालांकि यह फोन कुछ अन्य बाजारों में पहले से उपलब्ध है, जिससे भारतीय कीमत का अनुमान लगाया जा सकता है। मलेशिया में इसकी शुरुआती कीमत MYR 729 (लगभग ₹15,000) है, जो 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है।
ऐसे में, भारत में भी इसकी कीमत करीब ₹15,000 के आसपास हो सकती है। लॉन्च के बाद यह अमेज़न पर तीन रंगों में उपलब्ध होगा, फ्रॉस्टेड व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक और सैंडी पर्पल। अमेजन ने इस फोन के लिए एक माइक्रोसाइट भी शुरू कर दी है।
रेडमी 15 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
डिस्प्ले: 6.9-इंच स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 288Hz टच सैंपलिंग रेट और Wet Touch Technology 2.0।
प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 चिपसेट।
रैम और स्टोरेज: अधिकतम 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज।
सॉफ्टवेयर: एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS 2.0।
कैमरा: AI-सपोर्टेड 50MP डुअल रियर कैमरा, 2MP सेकेंडरी सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा।
बैटरी: 7,000mAh बैटरी, 18W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट।
दावा है कि यह फोन 55.6 घंटे तक Spotify म्यूजिक स्ट्रीमिंग, 23.5 घंटे तक YouTube वीडियो और 12.7 घंटे तक BGMI गेमप्ले उपलब्ध कराएगा।
