टेक एंड गैजेट्स

टेलीकॉम सेक्टर में भर्तियों में हो सकती है 5.62 प्रतिशत की बढ़त, इन नौकरियों की सबसे ज्यादा मांग

Recruitment in Telecom Sector: आम बजट 2024 में देश के टेलीकॉम, आईएसपी और इससे जुड़े हुए सेक्टर को बढ़ाने के लिए कई पहल की गई थी। सरकार "जन विश्वास बिल 2.0" पर काम कर रही है, जिससे बिजनेस को आसान बनाया जा सके।

Image

Recruitment in Telecom Sector

Photo : iStock

Recruitment in Telecom Sector: देश में टेलीकॉम, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (आईएसपी) और इससे जुड़ी इंडस्ट्री में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में रोजगार 5.62 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। इसकी वजह टेलीकॉम सेक्टर में मजबूत वृद्धि दर का होना है। एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

कहां कितनी भर्ती की संभावना

रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में देश में टेलीकॉम, आईएसपी और उससे जुड़े हुए इंडस्ट्री के 62 प्रतिशत प्लेयर कर्मचारी बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। वहीं, 17 प्रतिशत इंडस्ट्री प्लेयर अपने कर्मचारियों की संख्या में कमी करना चाहते हैं। 21 प्रतिशत अपने कर्मचारियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं करना चाहते हैं।

इन शहरों में कर्मचारियों की संख्या में होगा इजाफा

टीमलीज सर्विसेज की रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली में 57 प्रतिशत, बेंगलुरु और चेन्नई में 53 प्रतिशत नियोक्ता अपने कर्मचारियों की संख्या में इजाफा करना चाहते हैं। वहीं, हैदराबाद और भोपाल में यह आंकड़ा 20 प्रतिशत और जयपुर एवं वडोदरा में 19 प्रतिशत का है। टीमलीज सर्विसेज के सीएसओ-स्टाफिंग सुब्बुराथिनम पी ने कहा कि इस सेक्टर में नियुक्तियां बढ़ रही है। 62 प्रतिशत नियोक्ता अपने वर्कफोर्स बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। इसकी वजह क्लाउड कम्प्यूटिंग, रोबोटिक्स, एआई और ब्रॉडबैंड का बढ़ना है।

इन नौकरियों की मांग बढ़ेगी

रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन नौकरियों की सबसे ज्यादा मांग बढ़ रही है उनमें सेल्स एग्जीक्यूटिव, कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव, रिटेल एग्जीक्यूटिव, इंस्टॉलेशन इंजीनियर, फाइबर रिपेयर एग्जीक्यूटिव और सेल साइट रिपेयर स्टाफ शामिल हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि देश में डिजिटलाइजेशन को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस कारण टेलीकॉम, आईएसपी और इससे जुड़ी हुई इंडस्ट्री में लगातार वृद्धि हो रही है।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article