अरे गजब: 10,000mAh की बैटरी वाला फोन, भारत में इस दिन होगा लॉन्च

रियलमी ने X पर एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा गया है कि "1x000mAh" बैटरी वाले फोन को 27 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि फोन में 10,000mAh की बैटरी होगी। कंपनी ने एक अन्य पोस्ट में हिंट्स दिया है कि फोन के साथ 320W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

यदि आपका भी काम छोटी बैटरी वाले फोन से नहीं चल पा रहा है तो आपके लिए गुड न्यूज है। Realme भारतीय बाजार में एक ऐसे स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसमें 10,000mAh की बैटरी होगी। कंपनी ने इसका कॉन्सेप्ट टीजर भी जारी किया है, हालांकि फोन का नाम अभी भी एक राज ही है।

Smartphone With 10000mAh

Smartphone With 10000mAh/Realme-X

इसी साल अप्रैल में कंपनी ने Realme GT 7 series सीरीज को चीन में लॉन्च किया है। इस सीरीज के फोन में 7,200mAh की बैटरी दी गई है और हाल ही में इसी सीरीज को भारत में 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है।

End of Feed