टेक एंड गैजेट्स

नेटवर्क नहीं होने पर भी धड़ल्ले से होगी बात, स्मार्टफोन में इस फीचर को तुरंत कर लें ऑन

मोबाइल में कई बार नेटवर्क आउटेज की समस्या होने लगती है। ऐसे में हम ना तो अपने जरूरी काम कर पाते हैं और ना ही किसी को कॉल कर पाते हैं। लेकिन, आज हम आपको ऐसी एक सेटिंग बताने जा रहे हैं जिससे आप बिना नेटवर्क के भी कॉल कर पाएंगे।

Image

स्मार्टफोन की सेटिंग को बदलकर आप आसानी से बिना नेटवर्क के भी कॉल कर सकते हैं।

Android iOS Tips and Tricks: मोबाइल फोन्स आज के समय में सभी के लिए एक बेसिक जरूरत बन चुके हैं। बिना फोन के हम कुछ घंटे भी नहीं रह पाते। एक दूसरे से कनेक्ट रहने का आज यह प्रमुख साधन बन चुका है। ऐसे में अगर मोबाइल नेटवर्क में दिक्कत आ जाए तो बड़ी समस्या हो सकती है। हाल ही में जियो, एयरटेल के नेटवर्क में आउटेज (Network Outage) की समस्या आई थी। ये दोनों ही देश की दो बड़ी टेलिकॉम कंपनियां है और दोनो ग्राहक संख्या के मामले में भी नंबर एक और नंबर दो हैं। ऐसे में अगर मोबाइल नेटवर्क चला जाता है तो लाखों ग्राहकों पर असर पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका (Tips and Tricks) बनाते जा रहे हैं जिससे आप बिना नेटवर्क के भी कॉल कर सकते हैं।

अचानक नेटवर्क आउटेज से लाखों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। नेटवर्क न होने की वजह से मोबाइल यूजर्स न तो कॉल कर पा रहे थे और न ही इंटरनेट चला पा रहे थे। हालांकि अब आपकी समस्या खत्म होने वाली है। आप सिर्फ एक सेटिंग में बदलाव करके बिना नेटवर्क के भी कॉल कर सकते हैं। दरअसल स्मार्टफोन्स अब पहले से काफी ज्यादा एडवांस हो गए हैं। इसमें एक ऐसा फीचर भी मिलता है जो बिना नेटवर्क के कॉलिंग का मजा देता है।

जिस फीचर की हम बात कर रहे हैं वह फीचर Wi-Fi Calling का फीचर। इस फीचर नेटवर्क आउटेज के दौरान आप आसानी से कॉल कर सकते हैं। लेकिन यह फीचर तभी काम करेगा जब आपके आस-पास Wi-Fi का नेटवर्क होगा। इसीलिए इस फीचर को Wi-Fi Calling कहा जाता है। यह फीचर आपके नेटवर्क को वाई-फाई से कनेक्ट कर देता है और इसी वजह से आप वॉइस कॉल और वीडियो कॉल कर सकते हैं।

आपके पास चाहे iOS स्मार्टफोन हो यानी आईफोन या फिर एंड्रॉयड स्मार्टफोन हो आप दोनों में ही वाई-फाई कॉलिंग का लुत्फ ले सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आईफोन और एंड्रॉयड स्मार्टफोन में आप कैसे वाई-फाई कॉलिंग को इनेबल कर सकते हैं।

iPhone में Wi-Fi Calling फीचर कैसे करें ऑन?

  • सबसे पहले आपको आईफोन की Settings में जाना होगा।
  • यहां पर मोबाइल डेटा या फिर⁠ Cellular ऑप्शन को सर्च करके टैप करें।
  • अब आपको यहां पर⁠ Wi-Fi Calling फीचर के ऑप्शन को इनेबल यानी ऑन करना होगा।
  • इस फीचर को ऑन करने के बाद अगर आपके मोबाइल में नेटवर्क नहीं है तो Wi-Fi के जरिए भी कॉल कर पाएंगे।

Android में Wi-Fi Calling फीचर को ऐसे करें ऑन

  • सबसे पहले आपको स्मार्टफोन के Settings में जाना होगा।
  • अब आपको सेटिंग में Network & Internet या Connections ऑप्शन जाना होगा।
  • अब यहां पर आपको Mobile Network या SIM & Network ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको Wi-Fi Calling का ऑप्शन मिलेगा, इसे टैप करके इनेबल कर दें।
  • स्मार्टफोन में Wi-Fi Calling का ऑप्शन नहीं मिल रहा है, आप उसे डायरेक्टली सर्च भी कर सकते हैं।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article