लग जाएगा झटका, 7,000mAh की बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह फोन

Realme P4x 5G के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग के साथ आथी है। Realme P4x 5G में मीडियाटेक Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर के साथ 8GB तक रैम भी है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया गया है।

यदि आप भी किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसमें बड़ी बैटरी मिले तो आपके लिए अच्छी खबर है। रियलमी ने भारतीय बाजार में Realme P4x 5G को लॉन्च कर दिया है। Realme P4x 5G के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग के साथ आथी है। Realme P4x 5G में मीडियाटेक Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर के साथ 8GB तक रैम भी है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया गया है।

Realme P4x 5G

Realme P4x 5G/Photo- Realme

Realme P4x 5G की कीमत

Realme P4x 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। फोन को मैटे सिल्वर, एलिजेंट पिंक और लेक ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। लॉन्चिंग ऑफर के तहत फोन को 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

End of Feed