यदि आप भी किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसमें बड़ी बैटरी मिले तो आपके लिए अच्छी खबर है। रियलमी ने भारतीय बाजार में Realme P4x 5G को लॉन्च कर दिया है। Realme P4x 5G के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग के साथ आथी है। Realme P4x 5G में मीडियाटेक Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर के साथ 8GB तक रैम भी है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया गया है।
Realme P4x 5G की कीमत
Realme P4x 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। फोन को मैटे सिल्वर, एलिजेंट पिंक और लेक ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। लॉन्चिंग ऑफर के तहत फोन को 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
Realme P4x 5G की स्पेसिफिकेशन
Realme P4x 5G में Realme UI 6.0 है। फोन में 6.72 इंच की फुल-HD (1,080x2,400 pixels) LCD पैनल है जिसके साथ 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले के साथ 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें 6nm ऑक्टाकोर मीडियाटेक Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर है। फोन के साथ 18 जीबी तक वर्चुअल रैम भी है।
Realme P4x 5G का कैमरा
रियलमी के इस फोन के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन को IP64 की रेटिंग मिली है जो कि वाटर रेसिस्टेंस के लिए है।
इसमें 5300mm का वेपर चैंबर भी दिया गया है जो कि स्टील प्लेट और कॉपर ग्रेफाइट कोटिंग के साथ आता है। इसमें Bluetooth, 5G, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, USB Type-C port और Wi-Fi के साथ डुअल स्पीकर है।
