सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू, 256GB की है स्टोरेज
- Produced by: Pradeep Pandey
- Updated Feb 5, 2026, 02:38 PM IST
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे यह अन्य डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है। Realme P4 Power 5G में डुअल सिम 5G, Wi-Fi, GPS, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
Realme P4 Power 5G
सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं Realme P4 Power 5G की जिसमें सबसे बड़ी बैटरी दी गई है। बता दें कि Realme ने भारत में अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन Realme P4 Power 5G 29 जनवरी को लॉन्च किया था, जो अब आधिकारिक तौर पर खरीद के लिए उपलब्ध हो गया है। यह फोन खासतौर पर बड़ी बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिस्प्ले के लिए चर्चा में है।
Realme P4 Power 5G की भारत में कीमत और ऑफर्स
Realme P4 Power 5G की शुरुआती कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 25,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 12GB + 256GB की कीमत 30,999 रुपये है।
कंपनी 2,000 रुपये का बैंक या एक्सचेंज ऑफर दे रही है, जिसके बाद प्रभावी कीमतें क्रमशः 23,999 रुपये, 25,999 रुपये और 28,999 रुपये हो जाती हैं। यह स्मार्टफोन TransOrange, TransSilver और TransBlue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन की पहली सेल 5 फरवरी दोपहर 12 बजे से 7 फरवरी रात 11:59 बजे तक चलेगी।
इस दौरान ग्राहक Realme India की वेबसाइट, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से फोन खरीद सकेंगे। सेल के दौरान ग्राहकों को 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI, 2,999 रुपये की 4 साल की बैटरी वारंटी फ्री और Realme डिवाइस पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Realme P4 Power 5G में 6.8 इंच का 1.5K 4D Curve+ HyperGlow डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में 4nm टेक्नोलॉजी पर बना MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें HyperVision+ AI चिप भी मौजूद है।
सॉफ्टवेयर सपोर्ट और कूलिंग सिस्टम
यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 के साथ आता है। कंपनी इसमें 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 4,613 स्क्वायर मिमी का AirFlow वेपर चैंबर दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है।
कैमरा सेटअप
Realme P4 Power 5G के रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे यह अन्य डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है। Realme P4 Power 5G में डुअल सिम 5G, Wi-Fi, GPS, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं।
सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग और ArmorShell प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित बनाता है। इसका वजन करीब 219 ग्राम है।