13,499 रु. में लॉन्च हुआ दमदार 5G फोन! 7000mAh बैटरी के साथ आया Realme Narzo 100 Lite 5G

रियलमी ने अपने नए फोन Realme Narzo 100 Lite 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार फीचर्स मिलेंगे।

टेक कंपनी Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। यह Narzo 100 सीरीज का पहला मॉडल है, जो दमदार बैटरी और बजट प्राइस के साथ बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर लंबा बैकअप देता है।

Realme Narzo 100 Lite 5G

13,499 रु. में लॉन्च हुआ दमदार 5G फोन! 7000mAh बैटरी के साथ आया Realme Narzo 100 Lite 5G

कीमत और उपलब्धता

Realme Narzo 100 Lite 5G की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है और 6GB + 128GB मॉडल 16,499 रुपये में उपलब्ध होगा।

End of Feed