Realme GT 7 Pro With Snapdragon 8 Elite: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने GT 7 Pro को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस फोन को नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) से लैस किया जाएगा और अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि यह भारत का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जिसमें लेटेस्ट टॉप-टियर स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप होगी।
पहला स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप वाला फोन
रियलमी का जीटी 7 प्रो अपनी लॉन्चिंग के बाद भारत में पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जो भारत में क्वालकॉम के ग्राउंड ब्रेकिंग स्नैपड्रैगन 8 एलीट फ्लैगशिप चिपसेट का उपयोग करेगा। कंपनी ने कहा कि आगामी Realme GT 7 Pro ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
इसके अलावा आईकू ने भी घोषणा की है कि iQOO 13 को Snapdragon 8 Elite के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने फोन की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है।
इन फीचर्स से लैस होगा Realme GT 7 Pro
हालांकि रियलमी ने जीटी 7 प्रो के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP Sony IMX 906 प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा (Sony IMX 882) मिल सकता है। फ्लैगशिप फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा।
