टेक एंड गैजेट्स

कंफर्म! भारत का पहला Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाला फोन, इस दिन होगा लॉन्च, जानें खासियत

Realme GT 7 Pro set to Launch in India: Realme GT 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें दो 50 मेगापिक्सल सेंसर और एक 8 मेगापिक्सल लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल सेंसर वाला फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच की स्क्रीन मिलेगी।

Image

Realme GT 7 Pro

Realme GT 7 Pro with Snapdragon 8 Elite: रियलमी ने भारत में अपने सबसे दमदार फोन GT 7 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को भारत में भी स्नैपड्रैगन 8 एलीट फ्लैगशिप चिपसेट से लैस किया जाएगा। बता दें कि इस फोन को पहले ही चीनी मार्केट में पेश किया जा चुका है।

भारत में कब होगा लॉन्च

Realme GT 7 Pro भारत में 26 नवंबर को लॉन्च होगा, इस फोनन चीन से बाहर आने वाला पहला स्नैपड्रैगन 8 एलीट फोन होगा। साथ ही यह भारत में स्नैपड्रैगन 8 एलीट फ्लैगशिप के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन भी होगा। इसी प्रोसेसर के साथ भारत में वनप्लस 13 और आईकू 13 को भी पेश किया जा सकता है, जो 2025 की शुरुआत में आ सकते हैं।

Realme GT 7 Pro Specifications: संभावित फीचर्स

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच की स्क्रीन मिलेगी, डिस्प्ले के साथ 2,780 x 1,264 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट कवरेज मिलने वाली है। डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन और HDR10+ का सपोर्ट भी होने की संभावना है।

कैसा होगा कैमरा सेटअप

कैमरा सपोर्ट की बात करें तो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें दो 50 मेगापिक्सल सेंसर और एक 8 मेगापिक्सल लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल सेंसर वाला फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। सबसे खास बात यह है कि फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article