भारत में लॉन्च हुआ SD 8 Elite चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन, बैटरी-कैमरा सब धांसू

Realme GT 7 Pro Launched In India: GT 7 Pro का कैमरा काफी पावरफुल है, इसमें सोनी IMX882 सेंसर के साथ 50MP पेरिस्कोप पोर्ट्रेट कैमरा, 50MP Sony IMX906 OIS कैमरा मिलता है। फोन में 6.78 इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जो 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।

Realme GT 7 Pro Launched In India: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने आखिरकार भारत में अपने नए Realme GT 7 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite मोबाइल प्लेटफार्म से लैस किया गया है। इसके अलावा फोन में 6.78-इंच 120Hz कर्व्ड डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा का सपोर्ट मिलता है।

Realme GT 7 Pro (image-Realme)

Realme GT 7 Pro (image-Realme)

भारत में कितनी है कीमत

Realme GT 7 Pro को भारत में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इस कीमत पर 12GB वेरिएंट आता है। वहीं 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला वैरिएंट 62,999 रुपये में उपलब्ध होगा। भारत में 29 नवंबर से इस फोन को खरीदा जा सकेगा। यह मार्स ऑरेंज और गैलेक्सी ग्रे कलर ऑप्शन में आता है।

End of Feed