टेक एंड गैजेट्स

भारत में 10 अरब डॉलर के पार हुआ iPhone प्रोडक्शन, निर्यात में बना रिकॉर्ड

iPhone production in India: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह स्मार्टफोन पीएलआई योजना के लिए 7 महीनों में एक और मील का पत्थर है।

Image

Apple iPhone

iPhone production in India: केंद्र सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम के समर्थन के कारण देश में आईफोन का उत्पादन चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2025) के पहले सात महीने में बढ़कर 10 अरब डॉलर हो गया है। यह जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा दी गई। जानकारी के मुताबिक, एप्पल द्वारा इस साल अप्रैल से अक्टूबर के बीच किए गए 10 अरब डॉलर के उत्पादन में से करीब 7 अरब डॉलर के आईफोन का निर्यात किया गया है।

7 महीने में बनाया रिकॉर्ड

वित्त वर्ष 2024 में भारत में कुल 14 अरब डॉलर के आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग हुई थी। इसमें से 10 अरब डॉलर से अधिक के आईफोन का निर्यात किया गया था। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह स्मार्टफोन पीएलआई योजना के लिए 7 महीनों में एक और मील का पत्थर है।

10 अरब डॉलर के आईफोन प्रोडक्शन

मंत्री ने बताया कि इस दौरान एप्पल द्वारा कुल 10 अरब डॉलर के आईफोन का प्रोडक्शन किया गया है। इसमें से 7 अरब डॉलर का निर्यात किया गया है। आईफोन निर्यात को मिलाकर समीक्षा अवधि में भारत से कुल 10.6 अरब डॉलर के स्मार्टफोन का निर्यात हुआ है। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने आगे कहा कि एप्पल इकोसिस्टम ने पिछले चार वर्षों में 1,75,000 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। इसमें 72 प्रतिशत से अधिक रोजगार महिलाओं को मिला है।

इंडस्ट्री डेटा के मुताबिक, कैलिफोर्निया स्थित टेक दिग्गज ने चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में भारत से 60,000 करोड़ रुपये (लगभग 7 अरब डॉलर) के आईफोन का निर्यात किया है। अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में कंपनी ने हर महीने लगभग 8,450 करोड़ रुपये (लगभग 1 अरब डॉलर) के आईफोन का निर्यात किया है।

एप्पल ने बनाया रिकॉर्ड

कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कहा, "जुलाई-सितंबर की अवधि में एप्पल ने भारत में अब तक का सबसे अधिक राजस्व का रिकॉर्ड बनाया है। हम भारत में जो उत्साह देख रहे हैं, उससे हम उत्साहित हैं। यह वर्ष एप्पल के लिए असाधारण रहा है।" आईफोन की बढ़ती मांग के कारण वित्त वर्ष 24 में एप्पल की आय सालाना आधार पर 36 प्रतिशत बढ़कर 66,700 करोड़ रुपये रही है। इस दौरान कंपनी ने 2,746 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

इनपुट- आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article