टेक एंड गैजेट्स

₹7,699 में लॉन्च हुआ Realme का नया स्मार्टफोन, 6300mAh बैटरी-128GB स्टोरेज से है लैस

Realme C71 में 6,300mAh की बैटरी है जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के साथ आती है। सॉफ्टवेयर के लिहाज से यह Android 15 पर आधारित Realme UI 6 पर चलता है। Realme C71 में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है।

Image

Realme C71 दो रंगों-ओब्सीडियन ब्लैक और सी ब्लू में लॉन्च हुआ है। (image-Realme)

Realme C71 India Launch: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने मंगलवार को भारत में अपने नए फोन Realme C71 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 8 हजार से भी कम कीमत में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है, जो AI बेस्ड इमेजिंग और एडिटिंग फीचर्स के साथ आता है।

Realme C71 की भारत में कीमत

  • 4GB रैम + 64GB स्टोरेज: ₹7,699
  • 6GB रैम + 128GB स्टोरेज: ₹8,699
  • स्मार्टफोन दो रंगों-ओब्सीडियन ब्लैक और सी ब्लू में उपलब्ध है।
  • इसे फ्लिपकार्ट, रियलमी इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

HD+ डिस्प्ले और 128GB स्टोरेज

Realme C71 में 6.74 इंच का HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 563 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। यह स्मार्टफोन 12nm ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

सॉफ्टवेयर के लिहाज से यह Android 15 पर आधारित Realme UI 6 पर चलता है। कैमरा सेटअप में रियर साइड पर 13 मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV13B सेंसर है, जिसमें f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट मौजूद है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए है।

Realme C71 में HD वीडियो रिकॉर्डिंग, AI Eraser, AI Clear Face, Pro Mode और Dual-View Video जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इसके अलावा, पीछे की तरफ गोलाकार Pulse Light यूनिट दी गई है, जिसे 9 रंगों और 5 ग्लोइंग मोड में कस्टमाइज किया जा सकता है।

बड़ी बैटरी से है लैस

Realme C71 में 6,300mAh की बैटरी है जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, GPS और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article