टेक एंड गैजेट्स

1,299 रुपये में लॉन्च हुआ 28 घंटे बैटरी वाला दमदार ईयरफोन, AI ENC भी मिलेगा

Realme Buds T01 TWS Earbuds Launched in India: रियलमी के नए ईयरफोन में 13मिमी का डायनेमिक ड्राइवर, PET डायाफ्राम, टच कंट्रोल, एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसको एंड्रॉयड-iOS दोनों स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

Image

Realme Buds T01 TWS

Realme Buds T01 TWS: रियलमी ने भारत में अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है। रियलमी बड्स टी01 में 28 घंटे की बैटरी लाइफ और 13mm डायनेमिक ड्राइवर मिलता है। इन-ईयर डिजाइन वाले बड्स में आपको AI-आधारित ENC और टच कंट्रोल मिलता है। चलिए जानते हैं ईयरबड्स की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Realme Buds T01 Price: भारत में कीमत और कलर ऑप्शन

रियलमी बड्स टी01 ईयरफोन को ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। और इसकी भारत में कीमत 1,299 रुपये है। इसे कंपनी की वेबसाइट , अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकता है।

मिलेगा दमदार साउंड

रियलमी के नए ईयरफोन में 13मिमी का डायनेमिक ड्राइवर मिलता है, दो दमदार साउंड के साथ आता है। इसमें PET डायाफ्राम का भी सपोर्ट है। बड्स में टच कंट्रोल दिया गया है। इसकी मदद से आप कॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि बड्स में एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) का भी सपोर्ट है, जो आपको 85 मिलीसेकंड तक की लो-लिटेंसी देता है।

एंड्रॉयड-iOS से हो सकता है कनेक्ट

ईयरफोन को एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ 5.4 और गूगल फास्ट पेयरिंग का भी सपोर्ट है। बड्स के साथ पानी और धूल से बचान के लिए IPX5 रेटिंग मिलती है।

28 घंटे चलेगी बैटरी

बैटरी की बात करें तो इसके साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि बड्स को एक बार की चार्जिंग में 28 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है। बड्स को 10 मिनट के चार्ज पर दो घंटे चलाया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article