टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुए Realme के दो नए स्मार्टफोन, कम कीमत में 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 3-3 कैमरे

Realme 14 Pro 5G, Realme 14 Pro+ 5G: Realme 14 Pro Plus में 6.83 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व AMOLED डिस्प्ले मिलता है, डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन, 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। वहीं Realme 14 Pro में 6.77 इंच का क्वाड-कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 7i कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है।

Image

Realme 14 Pro 5G, Realme 14 Pro+ 5G

Realme 14 Pro 5G, Realme 14 Pro+ 5G: रियलमी ने भारत में एक साथ अपने दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई 14 सीरीज पेश की है। इस सीरीज के तहत Realme 14 Pro 5G और Realme 14 Pro+ 5G फोन लॉन्च किए गए हैं। सीरीज में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी पैक की गई है। इसके अलावा फोन में दमदार कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिपसेट मिलता है।

Realme 14 Pro 5G सीरीज की कीमत

Realme 14 Pro Plus

  • 8+128 – 27,999 रुपये
  • 8+256- 29,999 रुपये
  • 12+256- 30,999 रुपये
  • जयपुर पिंक, पर्ल व्हाइट और साबर ग्रे फिनिश

Realme 14 Pro

  • 8+128- 22,999 रुपये
  • 8+256- 24,999 रुपये
  • बीकानेर पर्पल, पर्ल व्हाइट और साबर ग्रे कलर

Realme 14 Pro Plus: स्पेसिफिकेशन

Realme 14 Pro Plus में 6.83 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व AMOLED डिस्प्ले मिलता है, डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन, 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 12GB LPDDR4X और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 5G चिपसेट पैक किया गया है। फोन एंड्रॉयड 15-आधारित realmeUI 6 पर चलता है।

कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन में OIS के साथ ट्रिपल रियर कैमरा है। इसमें 50MP का प्राइमरी शूटर, 50MP का पेरिस्कोप कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 32 MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग के साथ वही 6,000 mAh की बैटरी मिलती है।

Realme 14 Pro 5G की खासियत

Realme 14 Pro में 6.77 इंच का क्वाड-कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 7i कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी 5G चिपसेट, 8GB तक LPDDR4X और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है।

कैमरे की बात करें तो डिवाइस 50MP के प्राइमरी शूटर और 8MP के अल्ट्रावाइड सेंसर के साथ आता है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी पैक की गई है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article