टेक एंड गैजेट्स

Realme ने भारत में लॉन्च किए 2 नए स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलता है दमदार कैमरा

Realme 13 5G, Realme 13+ 5G: दोनों स्मार्टफोन को 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस किया गया है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है। सेल्फी के लिए दोनों फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर मिलता है। चलिए जानते हैं इनकी खासियत और कीमत के बारे में...

Image

Realme 13 5G, Realme 13+ 5G (Image-Realme)

Realme 13 5G, Realme 13+ 5G: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने भारत में Realme 13 5G सीरीज को लॉन्च कर दिया है। सीरीज में दो मॉडल- रियलमी 13 5जी और रियलमी 13 प्लस 5जी फोन लॉन्च किए गए हैं। दोनों ही मॉडल को 80 वॉट फास्ट चार्जिंग और एंड्रॉयड 14 से लैस किया गया है। स्मार्टफोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है।

भारत में कीमत और उपलब्धता

रियलमी 13 5जी के 8GB + 128GB वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये है। यह मॉडल डार्क पर्पल और स्पीड ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। वहीं प्लस वेरियंट के 8GB + 128GB को 22,999 रुपये, 8GB + 256GB वेरियंट को 24,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट को 26,999 रुपये में पेश किया गया है।

Realme 13 5G की खासियत

  • डिस्प्ले- 6.72 इंच का फुल एचडी+ एलसीडी
  • रिफ्रेश रेट- 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर- मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉयड 14, रियलमी यूआई 5.0
  • रैम और स्टोरेज- 8GB रैम, 256GB स्टोरेज
  • रियर कैमरा- 50MP (OIS) प्राइमरी, 2MP डेप्थ सेंसर
  • सेल्फी कैमरा- 16MP
  • बैटरी- 5,000mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग
  • अन्य फीचर्स- डुअल 5G, वाई-फाई, GPS, ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक, IP64 रेटिंग

Realme 13+ 5G की खासियत

  • डिस्प्ले- 6.67 इंच का फुल-एचडी+ OLED
  • रिफ्रेश रेट- 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर- मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी 5G
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉयड 14, रियलमी यूआई 5.0
  • रैम और स्टोरेज- 12GB रैम, 256GB स्टोरेज
  • रियर कैमरा- 50MP (OIS) प्राइमरी, 2MP डेप्थ सेंसर
  • सेल्फी कैमरा- 16MP
  • बैटरी- 5,000mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग
  • अन्य फीचर्स- डुअल 5G, वाई-फाई, GPS, ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक, IP64 रेटिंग
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article