सोशल मीडिया पोस्ट लाइक करने पर इंजीनियर ने गंवाए 20 लाख रुपये, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

Liking Social Media Posts Scam: दिसंबर 2023 के अंत तक अविनाश ने जालसाजों को 20.32 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे वापस नहीं मिलने पर उसे धोखाधड़ी का शिकार होने का अंदेशा हुआ। इसके बाद 3 जनवरी 2024 को अविनाश ने साइबर पुलिस में शिकायत की है।

Liking Social Media Posts Scam: साल 2023 ऑनलाइन स्कैम का साल रहा है। न्यू ईयर स्कैम से लेकर दिवाली स्कैम और फ्री आईफोन स्कैम तक के मामले सामने आए थे। अब साल 2024 में साइबर धोखाधड़ी के मामले थमते नहीं दिख रहे हैं। ऑनलाइन जालसाजों के झांसे में आकर लोग हजारों-लाखों रुपये गंवा रहे हैं। अब ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है, जिसमें, पुणे के एक इंजीनियर को सोशल मीडिया पर पोस्ट लाइक करने के बाद 20.32 लाख रुपये का स्कैम हुआ है।

Social Media

Social Media

ये है स्कैम का पूरा मामला

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित का नाम अविनाश कृष्णनकुट्टी कुन्नुबारम है, जो पुणे के रहने वाले है और पेश से आईटी इंजीनियर हैं। अविनाश को पिछले साल मार्च में एक अज्ञात नंबर से एक मैसेज मिला था, जिसमें उन्हें अधिक पैसे कमाने का मौका दिया गया था। अविनाश को कुछ ऑनलाइन कार्यों को पूरा करने का टास्क दिया गया था।

End of Feed