टेक एंड गैजेट्स

पोर्ट्रोनिक्स ने लॉन्च किया ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला टोड 8 माउस, कीमत सिर्फ इतनी

Portronics Toad 8 transparent Bluetooth mouse: टोड 8 में 1600 DPI तक की एडजस्टेबल ऑप्टिकल सेंसिटिविटी है, जिससे यूजर्स इसकी रिएटिविटी को अपने काम के अनुसार सेट कर सकते हैं। इसमें बिल्ट-इन रिचार्जेबल बैटरी है, जो लगातार उपयोग की सुविधा देती है और बार-बार बैटरी बदलने की जरूरत नहीं होती है।

Image

Portronics Toad 8 transparent Bluetooth mouse

Portronics Toad 8 transparent Bluetooth mouse: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड पोर्ट्रोनिक्स ने ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला वायरलेस माउस टोड 8 वायरलेस माउस को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इसे हाईटेक यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह माउस कार्यक्षमता और स्टाइल का बेजोड़ मेल है। टोड 8 में ब्लूटूथ 5.3 और 2.4 GHz वायरलेस कनेक्शन है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और खासियत के बारे में...

दो शानदार कलर में हुआ लॉन्च

टोड 8 केवल एक नेविगेशन टूल नहीं है, बल्कि यह आपकी कार्यस्थल की सुंदरता और व्यावहारिकता को बढ़ाने वाला एक आधुनिक उपकरण है। इसका ट्रांसपेरेंट केसिंग और डिटेचेबल मैग्नेटिक टॉप इसे एक आकर्षक और स्टाइलिश लुक देता है। यह दो शानदार रंगों- व्हाइट और पर्पल में उपलब्ध है, जो इसे उन यूजर्स के लिए आदर्श बनाते हैं, जो कार्यक्षमता और सुंदरता दोनों को महत्व देते हैं।

ड्यूल कनेक्टिविटी से मिलेगा शानदार एक्सपीरियंस

टोड 8 ड्यूल-मोड वायरलेस कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करता है। यूजर्स ब्लूटूथ 5.3 और 2.4 GHz वायरलेस कनेक्शन के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं, जिससे यह लैपटॉप, डेस्कटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन जैसे विभिन्न डिवाइसों के साथ फास्ट और भरोसेमंद कनेक्शन सुनिश्चित करता है। टोड 8 की एक प्रमुख विशेषता इसकी मल्टी-डिवाइस पेयरिंग क्षमता है। यूजर्स इसे कई डिवाइसों से जोड़ सकते हैं और उनके बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। यह फीचर उन पेशेवरों और मल्टीटास्कर्स के लिए खासतौर पर उपयोगी है, जो विभिन्न गैजेट्स पर काम करते हैं।

साइलेंट और कंफर्टेबल

नॉइस-फ्री क्लिकिंग बटन से लैस, टोड 8 बिना किसी रुकावट के काम करने की सुविधा देता है। इसके बटन सॉफ्ट, कीबोर्ड जैसी टैक्टाइल फील देते हैं, जो इसे ऑफिस सेटअप या देर रात के काम के लिए बढ़िया ऑप्शन बनाते हैं।

परफॉर्मेंस और पावर

टोड 8 में 1600 DPI तक की एडजस्टेबल ऑप्टिकल सेंसिटिविटी है, जिससे यूजर्स इसकी रिएटिविटी को अपने काम के अनुसार सेट कर सकते हैं। इसमें बिल्ट-इन रिचार्जेबल बैटरी है, जो लगातार उपयोग की सुविधा देती है और बार-बार बैटरी बदलने की जरूरत नहीं होती है। इसे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ चार्ज किया जा सकता है।

कीमत और उपलब्धता

पोर्ट्रोनिक्स टोड 8 अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और अन्य प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर 649 रुपये की प्रारंभिक कीमत पर उपलब्ध है। यह 12 महीने की वारंटी के साथ आता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article