टेक एंड गैजेट्स

Portronics ने लॉन्च किया 3-इन-1 चार्जिंग स्टेशन, एक साथ कई डिवाइस हो जाएंगे चार्ज, जानिए इसकी खासियत और कीमत

Portronics Power Shutter Home, mopcop 4 portable vacuum cleaner: पोर्ट्रोनिक्स ने भारत में दो नए शानदार गैजेट्स को लॉन्च किया है। कंपनी ने इनोवेटिव प्रोडक्ट एक 3-इन-1 चार्जिंग स्टेशन Power Shutter Home और पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर MopCop 4 लॉन्च किया है। पावर शटर होम में मौजूद स्मार्ट एलईडी डिस्प्ले बैटरी और चार्जिंग स्टेटस की लाइव जानकारी देता है।

Image

Portronics Power Shutter Home and MopCop 4 vacuum cleaner

Portronics Power Shutter Home: गैजेट्स और मोबाइल एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी पोर्ट्रोनिक्स ने भारत में अपना नया इनोवेटिव प्रोडक्ट Power Shutter Home लॉन्च कर दिया है। यह एक 3-इन-1 चार्जिंग स्टेशन है जो वायर्ड, वायरलेस और डॉकिंग चार्जिंग तीनों को एक ही डिवाइस में उपलब्ध कराता है। इसके अलावा पोर्ट्रोनिक्स ने MopCop 4- पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर भी लॉन्च किया है।

कितनी है कीमत

कीमत की बात करें तो पावर शटर होम की शुरुआती कीमत 5299 रुपये रखी गई है, जिसमें 12 महीने की वारंटी भी शामिल है। यह प्रोडक्ट पोर्ट्रोनिक्स की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और अन्य ऑनलाइन ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।

क्या है खासियत

Power Shutter Home खासकर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो एक साथ कई डिवाइसेस को चार्ज करना चाहते हैं और फास्ट चार्जिंग का अनुभव चाहते हैं। इसमें तीन 10000mAh के पावर बैंक लगे हुए हैं, जिनसे स्मार्टफोन, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच जैसे डिवाइसेस पूरे दिन चार्ज रह सकते हैं।

इस डिवाइस में 22.5 वॉट की फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग पैड और इन-बिल्ट टाइप सी केबल दी गई है। इसका कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिजाइन इसे कहीं भी आसानी से ले जाने लायक बनाता है। साथ ही, इसमें ऑटो हाइबरनेशन मोड दिया गया है जो इस्तेमाल न होने पर एनर्जी सेव करता है।

पावर शटर होम में मौजूद स्मार्ट एलईडी डिस्प्ले बैटरी और चार्जिंग स्टेटस की लाइव जानकारी देता है। वहीं, इसके पावर बैंक्स को पॉगो पिन टेक्नोलॉजी के जरिए डॉकिंग क्रैडल से चार्ज किया जा सकता है, जो इसे स्मार्ट होम और मल्टी डिवाइस यूजर्स के लिए परफेक्ट बनाता है।

MopCop 4- पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर

भारत के सबसे पसंदीदा गैजेट ब्रांड पोर्ट्रोनिक्स ने अपना नया पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर MopCop 4 लॉन्च किया है। यह कंपनी की पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर सीरीज का चौथा और अब तक का सबसे एडवांस मॉडल है। यह क्लीनर खासतौर पर घर, कार और फर्नीचर की सफाई को आसान और तेज बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत 2,749 रुपये है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article